मेष राशि
प्रेम-मैत्री और निजी मामलों में आज परस्पर सामंजस्य काफी बढ़ा रहेगा. आप महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद को बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलने की कोशिश होगी. संबंधों में एक नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे दाम्पत्य जीवन में शुभता और प्रियजनों का सहयोग बढ़ेगा. आज प्रियतम से सुखद भेंट होने के प्रबल योग हैं. घर-परिवार में सुख-सौख्य का वातावरण बना रहेगा, बस आपको दूसरों की भावनाओं का पूरा आदर रखना है.
वृष राशि
प्रेम संबंधों में आज आपको बहुत अधिक विनय और विवेक बनाए रखने की आवश्यकता है. भावावेश में आकर बातचीत करने के बजाय भावनात्मक वार्तालाप में सहजता बढ़ाएं और पूरी संवेदनशीलता रखें. आज दिखावे की प्रवृत्ति से बचें. आत्मनियंत्रण बनाए रखें. करीबियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद या विवाद उभर सकते हैं, इसलिए व्यर्थ की बहस से दूर रहें. अपने प्रिय की बातों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें. सहयोग का भाव रखें.
मिथुन राशि
आज आप अपने मन की बात अपनों से खुलकर कह पाएंगे, जिससे भावनात्मक रिश्तों को एक नई मजबूती मिलेगी. प्रेम संबंध बेहद सुखद और अनुकूल रहेंगे. आपको प्रियजनों का पूरा विश्वास हासिल होगा. परिजनों और मित्रों के साथ मेलजोल में आपकी रुचि रहेगी, जिससे उनके साथ सुखकर समय बिताने और किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. निजी विषयों में आप प्रभावी रहेंगे. आपसी सामंजस्यता बेहतर बनी रहेगी.
कर्क राशि
प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह सहज बनाए रखेंगे. घर-परिवार में आपसी सहकार का भाव बना रहेगा. आप मानसिक चिंताओं से मुक्त रहेंगे. भावनात्मक विषयों में किसी भी तरह की जल्दबाजी या उतावलापन दिखाने से बचें. रिश्तों में आपका व्यवहार बेहद विनम्र रहेगा, जिससे समता और संतुलन बढ़ेगा. आज आपके कुछ शुभचिंतकों से भेंट हो सकती है, उचित अवसर देखकर ही अपनी राय रखें. किसी भी वाद-विवाद में न उलझें.
सिंह राशि
भावनात्मक विषयों में आज आप बेहद सहजता और सूझबूझ से निर्णय ले सकेंगे, जिससे प्रियजनों का आपके प्रति विश्वास और मजबूत होगा. रक्त संबंधियों और करीबी सहयोगियों से आपको पूरा समर्थन मिलेगा. आज आपको प्रेम और रिश्तों के मामले में कुछ बेहद आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जिनके सुखद परिणाम बनेंगे. बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें . बातचीत के दौरान स्वभाव में विनम्रता व सहजता रखें.
कन्या राशि
घर-परिवार में आदर और स्नेह का भाव बना रहेगा, जिससे रक्त संबंधों को एक नई ऊर्जा मिलेगी. मित्रगण और परिजन आपके प्रति पूरी तरह सहयोगी रहेंगे. आपसी मतभेदों में कमी आएगी. वाणी और व्यवहार में सहजता बनाए रखने से घर का सुख-सौख्य बढ़ेगा. अपनी परंपरा एवं संस्कारों को बढ़ावा देंगे. रिश्तों में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. आज प्रियजनों से भेंट होगी. आप अपने रहन-सहन व साज-सज्जा पर ध्यान देंगे.
तुला राशि
प्रेम और स्नेह को भरपूर बढ़ावा मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आप अपने प्रियजनों और जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. अपनी सोच को बड़ी रखेंगे, जिससे संबंधों के दायरे में वृद्धि होगी और घर में शुभता का संचार रहेगा. प्रियजनों के साथ बेहद सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे मन के मामलों में बड़ा सुधार आएगा. भेंटवार्ता का क्रम बनाए रखें. रिश्तों को लेकर उत्साहित रहें.
वृश्चिक राशि
प्रेम और रिश्तों के मामलों में आज आपको काफी धैर्य बढ़ाने की आवश्यकता है. भावनात्मक संवाद करते समय सावधानी रखें और प्रियजनों की किसी भी बात को अनदेखा या अनसुना करने से बचें. विभिन्न गतिविधियों में उतावली दिखाने के बजाय सामान्य और सहज बने रहें. मित्रों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे और रिश्तेदारों का साथ-सहयोग भी मिलता रहेगा. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सबके साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे.
धनु राशि
प्रेम और स्नेह के मामलों में आपसी विश्वास बहुत मजबूत बना रहेगा. आज आपको अपने भाव प्रदर्शन के भरपूर अवसर मिलेंगे, जिससे आप अपने मन की बात प्रियतम के सामने रख सकेंगे. प्रियजनों और मित्रों से सुखद भेंट होगी . उनके साथ किसी मनोरंजक भ्रमण या यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. रिश्तेदारी में धैर्य से काम लें. भेंटवार्ता में सहजता रखें. मित्रों के समर्थन से संबंधों में सकारात्मकता और ऊर्जा बढ़ेगी.
मकर राशि
प्रियतम के साथ आज का समय बेहद सुखद और आनंददायक बीतेगा. भावनात्मक मामलों में किसी भी प्रकार की जिद से बचें. घर के अनुभवी लोगों की सीख व सलाह को महत्व दें. संबंधों में आपसी सामंजस्यता और संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे अपनों से सुख साझा करने के मौके मिलेंगे. रिश्तेदारों का पूरा सहयोग रहेगा और मन के मामले आपके पक्ष में बनेंगे. आपसी आकर्षण और प्रेम बरकरार रहेगा.
कुंभ राशि
प्रेम के मामलों को आज आप अपनी सूझबूझ से और अधिक मजबूत बनाएंगे, जिससे आपसी विश्वास और सहकार को बल मिलेगा. करीबियों और प्रियजनों से भेंट का दौर बढ़ेगा, उनकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और स्वभाव में बड़प्पन बनाए रखेंगे. आपसी रिश्तों में समता और सामंजस्य बढ़ाने से जीवन में कई स्मरणीय और सुखद पल निर्मित होंगे. संबंधों को लेकर आपके मन में सकारात्मकता रहेगी. आप सहजता से दिल की बात कह पाएंगे.
मीन राशि
प्रेम संबंधों और पारिवारिक विषयों में आज आपको बहुत अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे कुल-कुटुम्ब और परिजनों से करीबी बढ़ेगी. रक्त संबंधों में सुधार होगा और रिश्तों को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको सबको साथ लेकर चलना होगा. परिजनों से भेंट, संवाद और स्नेह बनाए रखें. अपनी साख और सम्मान की रक्षा के लिए रिश्तों में किसी भी तरह के अड़ियल रवैये से पूरी तरह बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा