तुला
द मैजीशियन
आज का दिन आप के लिए संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के साथ रचनात्मक प्रयासों से सबको प्रभावित करने में सहयोगी है. नजदीकी वातावरण पर फोकस होगा. कार्यक्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा. कला कौशल से लोगों को आकर्षित करेंगे. लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. आपसी मदद की भावना रहेगी. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.
आधुनिक मामलों में गति आएगी. व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. प्रबंधन से जुड़े विषय गति पाएंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा. यात्राएं हो सकती है. शुभ संकल्प बनाए रखेंगे. जिम्म्मेदारों का साथ सहयोग पाएंगे. वचन को पूरा करेंगे. जरूरी मामले पक्ष में बनेंगे. भेंट संवाद पर फोकस रहेगा. विविध विषयों में तेजी बढ़ाएंगे. करीबी सहयोग रखेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. सक्रियता बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्त कार्य बढाएंगे. लाभ और व्यापार गति पाएगा. अधिकारियों का सहयोग रहेगा.
रिश्ते: करीबी से मदद मिलेगी. निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. आनंदकर वातावरण बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा