तुला
ऐट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए निरंतर प्रयासों से विभिन्न मामलों में बेहतर स्थिति बनाए रखने में सहयोगी है. लालच व प्रलोभन से भरे प्रस्तावों से दूर रहें. सकारात्मक नजरिया बनाए रखें. बड़ों की बातों पर फोकस बढ़ाएं. समय पर कार्य पूरे करने का ध्यान रखेंगे. नई शुरूआत करेंगे. अनुभवों लाभ उठाएंगे. प्रभावपूर्ण लोगों का साथ मिलेगा.
लाभ का प्रतिशत संतुलित बनाए रखें. जरूरी चर्चा व बैठकों में शामिल हों. कार्यव्यवस्था पर बल होगा. जिम्मेदारियों को सहजता से आगे बढ़ाएंगे. सरकारी मामलों पर जोर देंगे. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रहेंगे. व्यर्थ की बातों व अफवाहों में नहीं आएंगे. लगन से कार्य करेंगे. सबके साथ मिलकर लक्ष्य पाने पर ध्यान बढ़ाएंगे. व्यवस्था बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी. उर्जा प्रभावित बनी रहेंगी. खानपान संतुलित बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: विभिन्न योजनाओं में निरंतरता बढ़ाएं. पहल करने से बचें. बड़ों की बात पर ध्यान दें.
रिश्ते: घरवालों की इच्छा का सम्मान करें. रिश्ते निभाने पर जोर दें. संबंध सहज बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा