Singh Tarot Rashifal 29 July 2026: रिश्तेदारों से सूचनाएं साझा करने से बचें, खानपान संतुलित रखें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 29 July 2026: विरोधी लोग सक्रियता दिखा सकते हैं. जरूरी विषयों को समय पर पूरा करें. लक्ष्य की ओर सहज गति बनाए रखें. धूर्तों से सतर्कता बढ़ाएं.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह
नाइन आफ स्वार्ड्स

आज का दिन आप के लिए स्वयं को असहज स्थिति से निकलने की बेचैनी को बढ़ाने वाला है. व्यर्थ की चिंता करने से बचें. लेनदेन में धैर्य बनाए रखें. कामकाजी ढिलाई व चूक से कार्यगति प्रभावित हो सकती है. विरोधी लोग सक्रियता दिखा सकते हैं. जरूरी विषयों को समय पर पूरा करें. लक्ष्य की ओर सहज गति बनाए रखें. धूर्तों से सतर्कता बढ़ाएं.

Advertisement

आसपास का वातावरण सामान्य बना रहेगा. लोगों से सावधानी से रिश्ते बनाए रखेंगे. अन्य के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें. प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी न दिखाएं. अनुभवी की सलाह का सम्मान करें. व्यावसायिक योजनाओं को नियमों से चलाएं. लाभ की स्थिति औसत रहेगी. परस्पर सहयोग बनाए रखें. परिस्थितियां अनियंत्रित रह सकती है.

स्वास्थ्य: कड़े परिश्रम करने से बचें. रक्तचाप की जांच कराएं. खानपान संतुलित रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक खर्च की अधिकता बनी रह सकती है. जोखिम के कार्यों से दूरी बनाए रखें.
रिश्ते: करीबी सहयोगी रहेंगे. रिश्तेदारों से सूचनाएं साझा करने से बचें. आलोचना से विचलित न हों.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »