सिंह राशि
ऐट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में निरंतरता बनाए रखने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में सहयोगी रहेगा. व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. संबंधों को निभाने पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को सरलता से आगे बढ़ाएंगे. साथियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. सबको जोड़कर रखने के प्रयासों में तेजी आएगी. आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा. प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाए रखेंगे.
उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे. मिलकर कार्य करने के अवसर बनेंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. जमीन से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे. मदद की भावना को बढ़ावा देंगे. रिश्तों में विश्वास बनाए रखेंगे. पेशेवर विषयों को आगे बढ़ाएंगे. सहयोग की भावना बनी रहेगी. लक्ष्यों को हासिल करेंगे. योजनाओं पर फोकस बनाए रखेंगे. नेतृत्व क्षमता को बेहतर बनाएंगे.
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार बना रहेगा. खानपान पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व को निखारने पर जोर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक अनुबंधों को बल मिलेगा. लाभ बढ़ेगा. प्रयासों में सक्रियता बनाए रखें.
रिश्ते: सबका समर्थन मिलेगा. घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा. संबंध मजबूत होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा