सिंह
सेवन ऑफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए रणनीतिक स्थिति में बेहतर बने रहने का संकेतक है. विपक्षियों से मुकाबले में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा. तैयारी और कौशल से योजनाओं को संवारने में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में उचित प्रदर्शन बनाए रखेंगे. तेज गति से बढ़ेंगे. योजनाओं में निरंतरता बनाए रखेंगे. निजी विषयों में शुभता बनी रहेगी. पहल की भावना बनाए रखेंगे.
विविध प्रयास पक्ष में बनेंगे. बहस में नहीं पड़ेंगे. सूझबूझ से कार्य करेंगे. प्रतिभाशाली लोगों से मुलाकात बढ़ाएंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. सहकार की भावना बढ़ाएंगे. अतिथि का स्वागत सत्कार करेंगे. सामंजस्य से सबको जोड़े रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पद प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे. लोगों के दबाव में नहीं आएंगे. अवरोध कम होंगे.
स्वास्थ्य: खानपान संतुलित रहेगा. दिनचर्या नियमित रहेगी. स्वास्थ्य गतिरोध दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: प्रबंध कार्य आगे बढ़ाएंगे. प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. पराक्रम का लाभ मिलेगा.
रिश्ते: करीबी मदद करेंगे. घर में अनुकूलन रहेगा. आसपास सकारात्मक वातावरण बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा