मेष - आर्थिक प्रबंधन पर जोर बढ़ाएं. नीति नियम का पालन करें. पेशेवर चर्चाओं को महत्व दें. अनुशासन व निरंतरता बनाए रखेंगे. अप्रत्याशित अड़चनें कार्य प्रभावित कर सकती हैं. प्रलोभन से बचें. बजट से चलें. लापरवाही पर अंकुश रखेंगे. उधार का लेनदेन न करें. ठगों से सावधान रहें. खर्च पर अंकुश बढ़ाएं. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. अपनों को अनदेखा न करें. अधिकारियों और अनुभवियों से सलाह लें. सेवा क्षेत्र में प्रभावी रहेंगे. कार्य व्यवसाय को आगे बढ़ाएं.
कार्यक्षेत्र में टीम बनाने पर जोर दें. सहकार भावना बढ़ेगी. सात्विक बने रहें. लेन देन में स्पष्ट रहें. जरूरी मामलों में सफलता पाएंगे. प्रभाव बढ़ेगा. निर्णय क्षमता बढ़ाएं. पेशेवरता में वृद्धि होगी. कामकाजी मामले रुटीन बने रहेंगे. विविध मामलों में गति आएगी. स्मार्ट वर्किंग अपनाएं. आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहेंगे. उधार न करें. परिश्रम बढ़ाएं.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: शहद समान
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. मितभाषी रहें.
वृष - मित्रों से भेंट मुलाकात होगी. समकक्षों की मदद बनाए रखेंगे. चहुंओर बेहतर प्रदर्शन रहेगा. कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा. बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे. रचनात्मक कार्यों से जुडेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे. खुशियों को अपनों कें संग बांटेंगे. लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रुटीन संवारेंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. प्रबंधन में रुचि लेंगे. व्यवस्था मजबूत रखेंगे.
नीतियों का पालन करेंगे. कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. जीत पर जोर बना रहेगा. पेशेवर सहयोग देंगे. कार्य व्यापार में बेहतर करेंगे. शुभता का संचार रहेगा. वित्तीय कार्यों को गति देंगे. कामकाज पर फोकस रखेंगे. आधुनिक तौर तरीकों से कार्य करेंगे. लेनदेन की समझ बढ़ेगी. प्रबंधन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: श्वेत
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. वचन रखें.
मिथुन - भावुकता में न आएं. स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखें. कामकाजी वार्ता में स्पष्टता बढ़ाएंगे. भौतिक वस्तुओं पर फोकस बना रहेगा. सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी. परिवार से करीबी रहेगी. व्यक्तिगत विषयों में सहज सरल रहेंगे. बड़ों की सुनेंगे. भवन वाहन की प्राप्ति होगी. भावावेश में आने से बचें. करियर व्यापार में सफल होंगे. लाभ अच्छा रहेगा. बड़ी सोच रखेंगे. जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएंगे. उपलब्धियां संवरेगी. परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे. प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा.
करियर में बदलाव संभव है. नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में तेजी दिखाएंगे. योजनाएं गति लेंगी. अनुभव का लाभ उठाएंगे. लाभ बेहतर बनाए रखेंगे. जिम्मेदारी से दायित्व निभाएंगे. लाभ संवार पर बना रहेगा. शासकीय विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा. जिद में नहीं आएं. कर्मठता बनाए रखें.
शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: आसमानी
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. अहंकार से बचंे.
कर्क - सामाजिक संबंधों का लाभ उठाएंगे. कार्य व्यापार में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. रणनीतिक निर्णय लेने में सहज होंगे. सामंजस्यता और सीख सलाह से करियर व्यवसाय बढ़ाएंगे. सहकारिता का भाव बढ़ेगा. निजी प्रयासों में गति आएगी. वाणिज्यिक मामलों में सफलता पाएंगे. लक्ष्य पूरा करेंगे. संपर्क बढ़ेगा. बंधुत्व की भावना बढ़ेगी. सहोदरों का समय देंगे. चर्चाओं में शामिल होंगे. कामकाजी यात्रा हो सकती है. संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करें. व्यर्थ चर्चाओं से बचें.
व्यावसायिक उपलब्धियां बनेंगी. आर्थिक मामले सकारात्मक बने रहेंगे. पेशेवर वादा पूरा करेंगे. सभी का सहयोग पाएंगे. भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी. कार्यों में पहल बनाए रखेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. आर्थिक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. लाभ उमीद के अनुरूप रहेगा. पेशेवर यात्राएं हो सकती हैं. विभिन्न क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी. कारोबार में बेहतर परिणाम बनेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी.
शुभ अंक: 2, 6 और 8
शुभ रंग: भगवा
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. कथा श्रवण करें.
सिंह -योजनाओं के संचालन में सफल होंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा. नवाचार के साथ परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देंगे. पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. अच्छे गेस्ट और होस्ट रहेंगे. कुल कुटम्ब का साथ पाएंगे. हर्ष आनंद बढ़ेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी. परिजनों का भरोसा जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अतिथि का स्वागत सत्कार करें. श्रेष्ठ जनों से भेंट के अवसर बनेंगे. व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे.
करियर कारोबार बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप रहेंगे. चर्चा में शामिल होंगे. परंपरागत व्यवसाय गति लेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं बनाएंगे. लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी. वित्तीय प्रयासों में गति आएगी. संग्रह संरक्षण में रुचि होगी. बैंकिंग कार्यों पर ध्यान देंगे. धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी. निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. संपत्ति के मामले संवार पाएंगे.
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: मरून
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. व्यवहार संवारें.
कन्या - रचनात्मक निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. नवीनता पर जोर देंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. बजट के अनुसार खर्च व निवेश बनाए रखेंगे. दिखावे में नहीं आएंगे. और बड़ी सोच से कार्य करेंगे. विविध मामलों में तेजी रखेंगे. सुख सौख्यमें वृदिध होगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी. उल्लेखनीय प्रदर्शन करेंगे. संस्कार
व्यापार को बढ़ावा देंगे. महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी. सक्रियता और सामंजस्य बनाए रखेंगे. आपसी सहयोग से कार्य सधेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. समक़क्षों का भरोसा जीतेंगे. धन संपत्ति के प्रकरण में परिवार और करीबी सहयोगी होंगे. समय तेजी से सकारात्मक होगा. वित्तीय लक्ष्यों को पाने में मदद मिलेगी. लाभ का स्तर अपेक्षा से अच्छा बना रहेगा. बड़ों से तालमेल रखेंगे.
शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: वासंती
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. सृजन बढ़ाएं.
तुला - आर्थिक चुनौतियों का सूझबूझ से हल निकालें. कार्यों में ढिलाई व लापरवाही से बचें. कामकाज में गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. व्यवस्था से चलें. करीबी सहयोगी होंगे. विनय विवेक बनाए रहें. महत्वपूर्ण विषयों में जल्दबाजी से बचें. नीति नियम पर जोर बढाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में सतर्कता रखेंगे. आय की तुलना में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. दूर देश के मामले बनेंगे. न्यायिक विषयो में ढिलाई से बचें. दान धर्म बढ़ेगा. निेवेश पर जोर रहेगा.
विपक्ष से सावधान रहें. आर्थिक चर्चाओं में सावधानी से पक्ष रखें. आय की अपेक्षा खर्च का प्रतिशत अधिक बना रह सकता है. आपश्यक कार्यों को पूरा करने का प्रयास बनाए रखें. व्यवसाय में धोखबाजी आशंका है. वित्तीय मामलों में सजगता बढ़ाएं. बजट पर नियंत्रण बनाए रखें. लेन देन में सावधान रहें. वरिष्ठों से बनाकर चले. लीगल मामले उभरेंगे. उधार से बचें.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: आंवला समान
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. विनम्र बने रहें.
वृश्चिक - आर्थिक लाभ और विस्तार के कार्य बनेंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. घर में शुभता का संचार बढ़ेगा. विभिन्न स्त्रोतों से आय की संभावना बनी रहेगी. आर्थिक उन्नति पर फोकस रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे. मित्रों को वरीयता देंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा. अनुशासन से काम लेंगे. उपलब्धियों को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करेंगे. वाणिज्यिक अवसर भुनाएंगे. प्रयासों से परिणाम संवारेंगे.
आय में वृद्धि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अच्छी स्थिति रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी. करियर कारोबार में समकक्षों के सहयोग से आगे बढेंगे. चर्चाओं में सकारात्मकता बढे़गी. सामंजस्य बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं को बल मिलेगा. कार्य व्यापार में उच्च स्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी. लेनदेन में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सफलता प्रतिशत अच्छा रहेगा. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. व्यापार संवार पाएगा.
शुभ अंक: 6, 8 और 8
शुभ रंग: चुनरी लाल
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. सक्रियता बढ़ाएं रखें.
धनु - प्रबंधन योजनाएं सफल होंगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अधिकारी सहयोगी. मान सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. लोकप्रियता और साख बढ़ेगी. उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे. शासकीय कार्य गति लेंगे. प्रबंधकीय प्रयास तेज होंगे. आर्थिक वाणिज्य विषयों में रुचि बढ़ेगी. सहज संवाद रखेंगे. कामकाजी वार्ताएं बढ़ेंगी. में उम्दा स्थिति बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. पेशेवर कारोबारी हित साधने में सफल होंगे. वरिष्ठों का साथ सहयोग बना रहेगा.
करियर व्यवसाय संवरेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सरकारी कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. पेशेवर संबंधों का लाभ मिलेगा. पैतृक कार्य बढ़ाएंगे. कारोबार में उछाल रहेगा. इच्छित उपलब्धियां बढ़ेंगीं. चहुंओर सफलता पाएंगे. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा. साक्षात्कार में सफल होंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे.
शुभ अंक: 3, 6 और 8
शुभ रंग: स्वर्णिम
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. अनुशासन बढ़ाएं.
मकर - आस्था को बल मिलेगा. आपसी विश्वास से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सूचनाओं की प्राप्ति होगी. भेंट चर्चा में बेहतर होंगे. धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर संबंध संवरेंगे. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. लंबित कार्य गति पाएंगे. स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से दूर होंगी. भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी. सफलता संवार पर रहेगी. मनोबल और उत्साह ऊंचा रखेंगे.
तेजी से काम लेंगे. लक्ष्य समय पर पूरा करने का भाव रखेंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा. करियर कारोबार में सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. कामकाजी स्थितियां बेहतर होंगी. आय अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. धर्म स्थल जाएं.
कुंभ - कामकाज सामान्य रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही से बचें. सोच समझकर निर्णय लें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में न आएं. दबाव में आने से बचें. कामकाज में सक्रिय रहेंगे. वाणी व्यवहार में मिठास रखेंगे. सबका सम्मान करेंगे. आकस्मिक लाभ संभव है. परिवार में शुभ कार्य होंगे. अपनों के साथ विश्वास रखेंगे. नीति नियमों का उल्लंघन करने से बचें. व्यवस्था में भरोसा बढ़ाएं. विनम्रता से काम निकालेंगे. रुटीन संवारेंगे.
वाणिज्यिक मामले सामान्य रहेंगे. औरों से किए वादों को पूरा करें. वाणिज्यिक कार्यों में ढिलाई व लापरवाही न दिखाएं. व्यवस्था का सम्मान करें. आशंकाएं बनी रहेंगी. आर्थिक तैयारी पर जोर दें. जल्दबाजी न दिखाएं. कामकाज औसत बना रहेगा. व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अपनों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे. अनुशासन रखें.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: फिरोजी
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. लापरवाही से बचें.
मीन - कार्यक्षेत्र में अवसरों का लाभ उठाएंगे. परिस्थितियांे के अनुरूप निर्णय लेंगे. उद्योग व्यापार प्रभाव पूर्ण बना रहेगा. ठगों से सावधान रहें. पेशेवर मामलों पर फोकस रखें. औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. दाम्पत्य में सहजता बढ़ेगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. समकक्ष सहयोगी होंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. कारोबारी लाभ और विस्तार के अवसर बने रहेंगे. साझा कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे.
कार्यों में तेजी दिखाएंगे. साख प्रभाव बना रहेगा. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. गंभीरता से कार्य करेंगे. लक्ष्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. कामकाज में वृद्धि होगी. आर्थिक स्तर मजबूत बना रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में बेहतर रहेंगे. नेतृत्व पर जोर बढाएंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग: गौ घृत के समान
कल का उपाय: भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें. साज संवार पर बनाए रखें. द्वार पर दीप जलाएं. विनम्रता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा