मेष राशि: आर्थिक चर्चा में बरतें विशेष सावधानी, बजट पर बनाए रखें फोकस
मेष राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक चर्चा में अतिरिक्त सावधान रहने की कोशिश होगी. आपके करियर और व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. विदेशी मामलों में आपकी हलचल लगातार बढ़ी रहेगी. न्यायिक कार्यों में आप अपनी अच्छी सक्रियता दिखाएंगे. जीवन में पूरी सूझबूझ से आगे बढ़ें. हर मोड़ पर बड़ों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में आने से पूरी तरह बचें. निवेश से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न दिखाएं. महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी जांच-पड़ताल बढ़ाएंगे. नियमों का सम्मान करें और बजट पर अपना फोकस बनाए रखें. रिश्तेदारों का पूरा समर्थन रहेगा, इसलिए कार्यों में स्पष्टता रखें.
लकी नंबर: 1, 5, 8 और 9
शुभ रंग: अखरोट समान
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. आज के दिन बड़बोली से पूरी तरह बचें.
वृष राशि: पेशेवर मामलों में आएगी अच्छी सक्रियता, तेजी से पूरे होंगे काम
वृष राशि वाले जातकों के पेशेवर मामलों में आज अच्छी सक्रियता आएगी. आप सामने आने वाले सभी वाणिज्यिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे. आपके कामकाजी मामलों में स्थिति पूरी तरह प्रभावपूर्ण रहेगी. चहुंओर उन्नति के नए अवसर बढ़ेंगे. अपने तय लक्ष्य को पाने की निरंतर कोशिश होगी. कामकाजी अनुकूलता मिलने से आप मन से काफी उत्साहित रहेंगे. कार्यस्थल पर काफी तेजी से काम करेंगे. परिवार में परिजनों से सुखद भेंट होगी. अपने महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे प्रशासनिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. कामकाज में सकारात्मकता बढ़ेगी और नवीन विषयों में सहजता बनी रहेगी. विभिन्न कार्य आपके पक्ष में बनेंगे.
लकी नंबर: 5 और 8
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. अपने कार्यों में अच्छी तेजी बनाए रखें.
मिथुन राशि: व्यावसायिक प्रबंधन में दिखेगा आपका प्रभाव, अधिकारी वर्ग का मिलेगा साथ
मिथुन राशि के जातकों का आज व्यावसायिक प्रबंधन और प्रभाव काफी बेहतर स्तर पर बना रहेगा. आपके महत्वपूर्ण प्रयासों को विशेष रूप से बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समर्थन हासिल करेंगे. अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. सभी व्यावहारिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. हर कार्य को सहकारिता से करेंगे और अपनी प्रतिस्पर्धा को बनाए रखेंगे. आप विभिन्न क्षेत्रों में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे, जिससे आपके विरोधी पीछे हटेंगे. पेशेवरों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे और आपका साहस व पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. विविध मामले अनुकूल रहेंगे, जिससे व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कामकाजी संबंध मजबूत होंगे.
लकी नंबर: 1, 5 और 8
शुभ रंग: हरा
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. आज ईश्वर की साधना को और अधिक बढ़ाएं.
कर्क राशि: भाग्य की सीधी चाल से बढ़ेगी शुभता, कार्य कुशलता पर रहेगा जोर
कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य की सीधी चाल सभी मामलों में शुभता बनाए रखेगी. अपने मित्रों के साथ सहज संवाद बनाए रखेंगे. आपके संबंधियों में आपसी तालमेल काफी बढ़ेगा. आसपास के अनुकूलन से अपने तय लक्ष्य आसानी से साधेंगे. अपनी जरूरी योजनाओं के संचालन में सबसे आगे रहेंगे. कहीं से आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. समाज और परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे. आज आपका प्रशिक्षण पर विशेष जोर रहेगा, जिससे कार्य कुशलता बढ़ेगी. कामकाज पर अपना फोकस बढ़ाए रहेंगे. आपके श्रेष्ठ प्रयासों से सभी लोग प्रभावित होंगे. प्रभाव में वृद्धि रहेगी और आस्था व विश्वास को नया बल मिलेगा. अधिकांश परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.
लकी नंबर: 1, 2, 5 और 8
शुभ रंग: वाटर ब्लू
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. आज किसी पवित्र तीर्थ स्थान पर जाएं.
सिंह राशि: धैर्य के साथ पूरे करें आवश्यक कार्य, परिजनों का मिलेगा समर्थन
सिंह राशि के जातकों के वित्तीय परिणाम आज उनकी अपेक्षा से थोड़े कमजोर बने रह सकते हैं. ऐसे में अपने आवश्यक कार्यों में पूरी तरह धैर्य दिखाएं. अपने संपर्क और संवाद के दौरान किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें. परिजनों संग बैठकर सीख और सलाह बढ़ाएं. दूसरों के बजाय स्वयं पर अधिक ध्यान दें. अपने व्यक्तिगत मामलों में पूरी तरह सजग रहें. करीबियों से भेंटवार्ता के लिए समय निकालें. परिवार में सुख और सौख्य का माहौल रहेगा. परिजनों का पूरा साथ और समर्थन पाएंगे. जीवन में कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम बन सकता है. सीख और सलाह से आगे बढ़ेंगे, जिससे करीबियों का सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों के प्रति विश्वास बनाए रखें और आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएं.
लकी नंबर: 1 और 5
शुभ रंग: पिस्ता कलर
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हर निर्णय में अपना विवेक बढ़ाएं.
कन्या राशि: घरेलू चर्चाओं में प्रमुखता से होंगे शामिल, खुशहाल रहेगा दाम्पत्य जीवन
कन्या राशि के जातक आज घर की घरेलू चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल होंगे. परिवार में सबको जोड़े रखने में हमेशा आगे रहेंगे. अपनों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास को नया बल मिलेगा. आपके सभी निजी रिश्ते पहले से काफी मजबूत होंगे. आपका खान-पान काफी बेहतर रहेगा. मित्रों के साथ आनंदपूर्वक वक्त बिताएंगे. आपका करियर और व्यापार पूरी तरह प्रभावपूर्ण रहेगा. अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. कहीं से सुखद सूचनाओं की प्राप्ति होगी. साझेदारी के कामों में बड़ा सुधार आएगा. अपने लक्ष्यों को आसानी से साधेंगे. लाभ व प्रभाव बढ़ाने में सफल रहेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे और अवसरों का लाभ लेंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और परिवार आपका मनोबल बढ़ाएगा.
लकी नंबर: 1, 5 और 8
शुभ रंग: गहरा हरा
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. आज के दिन संभव हो तो व्रत बढ़ाएं.
तुला राशि: सहकर्मियों संग बनाकर रखें अच्छा तालमेल, स्मार्ट वर्किंग पर दें जोर
तुला राशि वालों की आज अन्य लोगों के साथ कामकाजी तालमेल बनाए रखने में भलाई है. आपसी सहकार से अपनी कठिन राह को आसान बनाएंगे. आपका कामकाज अपेक्षा के अनुरूप बना रहेगा. अपने विरोधियों से हर कदम पर सावधानी बढ़ाए रहेंगे. जीवन का कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा कार्य प्रभावित रह सकते हैं. विपरीत परिस्थितियों में भी अपना विवेक बढ़ाए रखें. कड़ी परिश्रम से ही सही परिणाम पाएंगे. अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. बाहरी लोगों पर आपका भरोसा थोड़ा कम होगा. अपनी बातचीत में तार्किकता बनाए रखें. कामकाज में अपना फोकस बढ़ाएंगे, जिससे उम्मीद के अनुरूप परिणाम बने रहेंगे. अपने करियर में स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे.
लकी नंबर: 4, 5 और 6
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. समाज में किसी भी व्यर्थ वार्ता से बचें.
वृश्चिक राशि: कला कौशल और रचनात्मकता को मिलेगा बल, पूरी होंगी योजनाएं
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ हर्ष और आनंद से वक्त बिताएंगे. आपके घर में पूरी तरह सुखकर वातावरण रहेगा. समाज के श्रेष्ठ सलाहकारों से अपना परामर्श और बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र के जिम्मेदारों से आपकी महत्वपूर्ण भेंट होगी. आपके निजी रिश्ते बेहतर तरीके से संवरेंगे. हर मोड़ पर मित्रों का साथ पाएंगे. आपकी रचनात्मकता को नया बल मिलेगा. कला और कौशल के प्रदर्शन पर विशेष जोर होगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी पेशेवर उपलब्धि प्राप्त करेंगे. अपने आवश्यक लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. उद्योग और व्यापार में आपका विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नेतृत्व और प्रबंधन को संवारेंगे. अपनी योजनागत कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे. आसपास का अनुकूलन बढ़ेगा.
लकी नंबर: 1, 5, 8 और 9
शुभ रंग: गुड़ समान
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. अपने कार्यक्षेत्र का कौशल बढ़ाएं.
धनु राशि: बातचीत में उतावली करने से बचें, व्यक्तिगत जरूरतों पर दें ध्यान
धनु राशि के जातकों को आज अपने निजी संवाद में किसी भी प्रकार की उतावली नहीं करनी चाहिए. अपने घर और परिवार पर अपना फोकस और बढ़ाएंगे. अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और भौतिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र के प्रबंधन में पूरी सहजता रहेगी. हर परिस्थिति में धैर्य से काम लें. स्वजनों से आपकी करीबी लगातार बढ़ेगी. समाज के अनुभवी लोगों से सीख और सलाह रखें. पूरी सजगता के साथ जीवन में आगे बढ़ें. आपके विरोधी आज थोड़ी सक्रियता दिखा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. आपका वाणी और व्यवहार काफी प्रभावी रहेगा. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे प्रबंधकीय लक्ष्य आसानी से साधेंगे. संकोच में कमी आएगी और खरीदी में रुचि रखेंगे. अपना भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं और अपनों को अनदेखा न करें.
लकी नंबर: 1, 3 और 8
शुभ रंग: आंवला समान
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. मन में थोड़ा त्याग बढ़ाएं.
मकर राशि: सामाजिक मामलों में मिलेगी अनुकूलता, बढ़ेगा आत्मविश्वास
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज सामाजिक मामले पूरी तरह अनुकूल बने रहेंगे. आपके वाणिज्यिक प्रयासों में अच्छी तेजी रहेगी. अपने कार्य का विस्तार लगातार बनाए रखेंगे. सहकारिता से जुड़े कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी. आपसी चर्चा और संवाद में आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा. सबको साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे. सूचनाओं का सही आदान-प्रदान लगातार बना रहेगा. अपने निजी मामलों पर विशेष ध्यान देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे और उत्साह व पराक्रम प्रदर्शन में काफी बेहतर रहेंगे. अपने भाई-बंधुओं से जुड़ाव बढ़ाकर रखेंगे. कार्य और व्यापार अपेक्षा के अनुरूप बना रहेगा. आपका व्यवहार हर जगह प्रभावी रहेगा.
लकी नंबर: 5 और 8
शुभ रंग: लहसुनिया
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. अपने भीतर का साहस बढ़ाएं.
कुंभ राशि: लेनदेन के मामलों में आएगी तेजी, आर्थिक मजबूती का मिलेगा लाभ
कुंभ राशि के जातकों का आज सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बना रहेगा. परिवार में अपने करीबियों और सहयोगियों पर आपका भरोसा बढ़ेगा. घर में किसी उत्सव या आयोजन की सुंदर रूपरेखा बनेगी. घर पर अतिथियों का आगमन लगातार बना रहेगा. आपके निजी संबंधों में बड़ा सुधार आएगा. परिवार में सबको आपस में जोड़े रखेंगे. संपत्ति और जमीन के विषयों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी. धन के लेन-देन में अच्छी तेजी आएगी. अपनी बचत पर विशेष जोर बनाए रखेंगे. आज आपको आर्थिक मजबूती का भरपूर लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे और आपकी भव्य जीवनशैली बनी रहेगी. महत्वपूर्ण भेंटवार्ताएं सफल होंगी और बड़े लोगों से मुलाकात होगी. प्रभावपूर्ण चर्चा बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 1, 5 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. अपने घर की साज-सज्जा बढ़ाएं.
मीन राशि: नए अवसरों को भुनाने में होंगे सफल, गति लेंगी कार्ययोजनाएं
मीन राशि के जातकों द्वारा आज करियर में नए अवसरों को भुनाने की निरंतर कोशिश होगी. आपकी कलात्मकता पर विशेष बल बना रहेगा. जीवन में सुखद यात्राएं पहले से और बढ़ेंगी. धन के लेन-देन में आपकी स्थिति काफी बेहतर रहेगी. सामने आने वाले अवसरों को समय पर भुनाएंगे. आपके परिचित लोग आपके प्रति पूरी तरह सहायक होंगे. कहीं से अच्छी और शुभ सूचनाएं मिलेंगी. आपके मार्ग के अवरोधों में स्वतः ही कमी आएगी. हर मामले में बड़प्पन से काम लेंगे. अपना जीवनस्तर पूरी तरह प्रभावपूर्ण बनाए रखेंगे, जिससे सभी लोग प्रसन्न होंगे. आपकी कार्ययोजनाएं तेजी से गति लेंगी. महत्वपूर्ण मामले आसानी से बनेंगे. आधुनिक मामलों से जुड़ेंगे और विविध कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. सुखद समय का लाभ उठाएंगे और मन का संकोच दूर होगा.
लकी नंबर: 1, 3 और 8
शुभ रंग: पाइनेपल
आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. जीवन में हमेशा कुछ नया सोचें.
अरुणेश कुमार शर्मा