मिथुन
द टावर
आज का दिन आप के लिए तैयारी से आगे बढ़ने और नियम पालन बनाए रखने का संकेतक है. व्यवस्था की अनदेखी से असहजता बढ़ सकती है. तैयारी से कार्य करते रहें. अन्य के बहकावे में नहीं आएं. अनुभवों का लाभ उठाने की कोशिश बनाए रखें. सूझबूझ से विपरीत स्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. वर्तमान विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. जरूरी कार्यों में धैर्य दिखाएं.
भावनात्मक पक्ष संतुलित रहेगा. लोगों का साथ लाभ साहस बढ़ाएगा. नकारात्मक नजरिए के लोगों की संगति से दूरी बनाए रहें. व्यर्थ बातों में नहीं आएं. जालसाजों से दूर रहें. चर्चा संवाद में पहल से बचें. संबंधों में सजग और गंभीर रहेंगे. पेशेवर प्रशिक्षण से जुड़ेंगे. विपक्षियों के प्रति लापरवाही न बरतें. वक्त पर कार्य पूरा करें.
स्वास्थ्य: वाणी व्यवहार में स्पष्टता रखें. सेहत पर फोकस बढ़ाएं. रुटीन संवारें.
आर्थिक स्थिति: अन्य पर जल्द भरोसा न करें. लिखापढ़ी में सावधानी बनाए रखें. सतर्कता बढ़ाए रहें.
रिश्ते: औरों की बातों में आकर निर्णय न लें. दोस्तों को साथ रखें. परिचितों से सूचनाएं बांटेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा