कारोबारी चर्चाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. व्यावसायिक मामलों के विस्तार में सफल रहेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. भाईचारे पर जोर रखेंगे. साहस और पराक्रम से अपेक्षित राह बनाएंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक विषयों को गति देंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. रक्त संबंधियों से सहजता बढ़ेगी. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
नौकरी व्यवसाय- प्रतिभा प्रदर्शन से जगह बनाएंगे. लाभ अच्छा रहेगा. करियर व्यापार को गति मिलेगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी. प्रयास पक्ष में रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक संतुलित बनी रहेगी. जोखिम लेने में सहज होंगे. यात्रा संभव है. सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विविध उपलब्धियां बढेंगी. हितलाभ के अवसर बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम और स्नेह बढ़त पर बने रहेंगे. भावनात्मक विषयों में आवश्यक निर्णय लें सकेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंधी सहयोग बनाए रहेंगे. मित्र का भरोसा जीतेंगे. आपसी विश्वास को बल मिलेगा. प्रियजन से भेंट होगी. संबंधों में विनम्र रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सुख सौख्य बनाए रखेंगे. संकोच में कमी आएगी. वाणी व्यवहार संवरेगा. उत्साह विश्वास से आगे बढ़ेंगे. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा.
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. वचन निभाएं.
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुआ
अरुणेश कुमार शर्मा