मकर - साख सम्मान और संपर्क बढ़ेगा. सहकारिता का भाव रखेंगे. सभी का साथ पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यां में तेजी बढ़ाएं. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. लाभ अच्छा रहेगा. बंधुत्व को बल मिलेगा. चर्चाओं में समय देंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. वाणिज्यिक यात्रा हो सकती है. साहस बढ़ेगा. शुभ सूचना मिलेगी. सक्रिय रहें.
धन लाभ -करियर कारोबार के लिए उत्तम समय है. लाभ बेहतर रहेगा. आर्थिक मामले हितकर रहेंगे. आवश्यक कार्य बनेंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारी अनुभव होगी.
प्रेम मैत्री- साथी विश्वस्त रहेंगे. सभी सहयोगी होंगे. व्यक्तिगत मामलों में अच्छा करेंगे. भेंट के अवसर मिलेंगे. आकर्षण बढ़ेगा. प्रियजनों संग समय बीतेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- हर्ष आनंद बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा होगा. मनोबल से आगे बढ़ेंगे. सभी प्रभावित होंगे.
शुभ अंक : 5 और 6
शुभ रंग : खाकी
आज का उपाय : आस्था रखें. सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवों का प्रसाद बांटें. सूचनाओं पर ध्यान दें.
अरुणेश कुमार शर्मा