कर्क
द स्टार
आज का दिन आप के लिए समझबूझ से कार्य करने और प्रयासों में स्पष्टता बनाए रखने का संकेतक है. उद्योग व्यापार के सभी पहलुओं पर नजर बनाए रखेंगे. छोटी भूलचूक में भी सजगता बनाए रखंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. सौदों और समझौतों को गति देंगे. सहयोग पर बल बनाए रखेंगे. मिलकर कार्य करेंगे. प्रबंध क्षमता का लाभ मिलेगा.
विभिन्न मामलों में सकारात्मक स्थिति रहेगी. कारोबार में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी. भावुक फैसलों को लेने में धैर्य दिखाएंगे. दोस्ती मजबूत होगी. संबंधीजन एक दूसरे के लिए मददगार होंगे. अपनों की उम्मीदों को बनाए रखने की कोशिश होगी. अपना पक्ष स्पष्टता से रखेंगे. आर्थिक विषयों में सुधार बनाए रहेंगे. दोहरी मानसिकता से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत पर फोकस रहेगा. जीवनस्तर बेहतर बनाए रखेंगे. शारीरिक असहजताएं दूर होंगी.
आर्थिक स्थिति: धन संपत्ति के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. पूंजीगत मामले पक्ष में बनेंगे. बजट से चलेंगे.
रिश्ते: रिश्ते मधुर बनाए रखेंगे. पारिवार में खुशियों को बढ़ाने पर ध्यान देंगे. साझेदारी बढ़ाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा