कर्क
six of swords
आज का दिन आप के लिए निरंतर प्रयास बनाए रखने और वर्तमान से सुखद भविष्य की ओर बढ़ने में सहयोगी है. अनुभवी लोगों को साथ बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार में सहजता बनाए रखेंगे. कामकाजी वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर जोर होगा. परस्पर सकारात्मक नजरिया रखेंगे. कार्यक्षमताओं के इस्तेमाल से लक्ष्य हासिल करेंगे.
व्यावसायिक रुटीन बनाए रखेंगे. अधिकांश मामले नियंत्रित रहेंगे. अपनों के साथ सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में सहजता बढ़ाएं. पेशेवर जगह बनाए रखने की कोशिश करेंगे. व्यर्थ के दिखावे में नहीं आएं. व्यवस्था में उचित स्थिति बनाए रखें. ठगों के जाल में फंसने से बचें. लोभ व प्रलोभन से दूर रहें. अनुशासित कार्यगति बनाए रखें.
स्वास्थ्य: शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें. दिनचर्या में निरंतरता रखें. सेहत सामान्य रहेगी.
आर्थिक स्थिति: लेनदेन में स्पष्ट रहें. उधारी की स्थिति से बचें. कार्य लंबित रहने की आशंका है.
रिश्ते: परिचितों का साथ बनाए रखें. रिश्तों का आदर बनाए रखें. जिद में व्यवहार न करें.
अरुणेश कुमार शर्मा