कर्क
टेन आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने और आगामी योजनाओं पर विचार बढ़ाने का संकेतक है. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रहें. दबाव में आने से बचने का प्रयास बढ़ाएं. अन्य के दबाव न आएं. निजी स्थिति सहज बनाए रखें. परिवार के लोग भरोसा जीतें सहजता से लक्ष्य की ओर बढ़ें. संतुलित जीवनशैली अपनाएं.
अनियमितता पर नियंत्रण लाएं. अवरोधों पर अंकुश बनाए रखें. व्यक्तिगत प्रदर्शन की स्थिति सामान्य रहेगी. व्यावसायिक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. चर्चा संवाद में मतभेद से बचेंगे. व्यक्तिगत विषयों में सूझबूझ सजगता रखेंगे. सभी के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे. व्यर्थ बातों और अफवाहों को महत्व नहीं देंगे. घर मामलों में रुचि बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित जांच पर जोर रखें. आवेश में आने से बचें.
आर्थिक स्थिति: प्रतिभाशाली का साथ समर्थन बनाए रखें. नियमों पर फोकस रखें. तालमेल बढ़ाएं.
रिश्ते: घरवालों से सहजता सहयोग बढ़ाएं. रिश्तों में बड़प्पन रखें. निजी विषयों में धैर्य दिखाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा