Arthik Rashifal 25 जुलाई 2026: देवशयनी एकादशी पर कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Arthik Rashifal 25 July 2026 (आर्थिक राशिफल): लाभ बढ़ा हुआ रहेगा. मन में जीत का भाव बढ़ेगा. वित्तीय विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे, जिससे आपकी बचत संवरेगी.

Advertisement
arthik_rashifal horoscope arthik_rashifal horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

मेष राशि: वित्तीय पक्ष देगा औसत फल, अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाना है जरूरी
मेष राशि के जातकों के लिए वित्तीय पक्ष औसत फल देने वाला रहेगा. किसी भी काम में उतावली न करें और अनुभवियों से सलाह लेकर आगे बढ़ें. आपका खर्च बढ़ा हुआ रहेगा, इसलिए अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाएं. आपकी आर्थिकी साधारण स्थिति में बनी रहेगी.

वृष राशि: स्थायी संपत्ति के बनेंगे मामले, धन संग्रह पर जोर देंगे जातक
वृष राशि के जातकों के लिए स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे. आप धन संग्रह पर लगातार जोर बनाए रखेंगे. टीम वर्क के मामलों में बेहतर रहेंगे और औद्योगिक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. करियर और व्यापार में आपका बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा.

Advertisement

मिथुन राशि: बढ़ा रहेगा आर्थिक दबाव, उधार के लेन-देन से बचें जातक
मिथुन राशि के जातकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहेगा और कारोबारी चुनौतियां भी बढ़ेंगी. उधार के लेन-देन से पूरी तरह बचें. कार्य-व्यापार में सकारात्मक परिणाम बने रहेंगे. बजट के अनुसार ही कार्य करें और व्यर्थ के दिखावे से बचें.

कर्क राशि: आर्थिक परिणाम बनेंगे पक्ष में, दोस्तों की मदद से संवरेगी बचत
कर्क राशि के जातकों के आर्थिक परिणाम पक्ष में बनेंगे. विविध विषय संवार पाएंगे और लाभ बढ़ा हुआ रहेगा. मन में जीत का भाव बढ़ेगा. वित्तीय विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे, जिससे आपकी बचत संवरेगी. इस दौरान मित्र आपके मददगार रहेंगे.

सिंह राशि: सिंह राशि: आर्थिक सहजता से संवरेंगे काम, प्रतिभा से मिलेगा व्यापार में लाभ
सिंह राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक सहजता रहेगी. आप जरूरी सामान्य सामान की खरीदारी करेंगे. भवन और वाहन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. हालांकि, वित्तीय चर्चा पर अंकुश रखें. अपनी प्रतिभा से लाभ संवारेंगे और कामकाज अच्छा रहेगा.

Advertisement

कन्या राशि: आर्थिक सहकार का भाव बढ़ेगा, कारोबारी संबंधों से मिलेगा बड़ा लाभ
कन्या राशि के जातकों में आर्थिक सहकार का भाव बढ़ेगा. आपका पूरा फोकस कार्य-व्यवसाय पर रहेगा. कारोबारी संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे और अपेक्षित सफलता प्राप्त करेंगे. आपका लाभ बेहतर बना रहेगा और कोई इच्छित सूचना प्राप्त होगी.

तुला राशि: वाणिज्यिक लाभ में होगी वृद्धि, धनधान्य में बढ़त से उत्साहित रहेंगे जातक
तुला राशि के जातकों का आर्थिक व वाणिज्यिक लाभ बढ़ेगा. बैंकिंग कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सुख-वैभव में वृद्धि होगी. संपत्ति के मामले सधेंगे. आकर्षक प्रस्तावों के मिलने से आप उत्साहित रहेंगे और धनधान्य में लगातार बढ़त बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि: आर्थिक हितों को साधेंगे जातक, कारोबार में बढ़ेगा साथियों का भरोसा
वृश्चिक राशि के जातक अपने आर्थिक हितों को साधेंगे. विविध प्रयासों में गति आएगी और काम में तेजी बनाए रखेंगे. लाभ का प्रतिशत संवार पाएगा और आपका व्यवसाय मजबूत बना रहेगा. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे और शुभ कार्य गति लेंगे.

धनु राशि: बजट में बढ़ाएं सजगता, निवेश पर ध्यान देने के साथ विपक्षियों से रहें सावधान
धनु राशि के जातकों की आर्थिक उपलब्धियां बनी रहेंगी. अपने बजट में सजगता बढ़ाएं और निवेश पर पूरा फोकस रखें. विपक्षियों से सावधान रहने की जरूरत है. न्यायिक विषयों में विनम्र बनें, क्योंकि पेशेवर विषयों में दबाव बना रह सकता है.

Advertisement

मकर राशि: आर्थिकी के मामलों पर रहेगा फोकस, सूझबूझ से मिलेगी बड़ी सफलता
मकर राशि के जातक आर्थिकी के मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे. वाणिज्यिक हित साधने में आप सफल होंगे और योजनाओं में गति आएगी. हिम्मत व सूझबूझ से काम लेंगे. आपका प्रबंधन बेहतर रहेगा और बड़े प्रयास लगातार बनाए रखेंगे.

कुंभ राशि: पैतृक कार्यों में संवरेंगे काम, कई स्रोतों से लाभ की बनेगी संभावना
कुंभ राशि के जातकों के पैतृक कार्य संवरेंगे. वित्तीय लेन-देन पर अपना फोकस रखें और सूझबूझ से काम लें. अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेंगे. विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी और पैतृक संपत्ति में रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि: खुलेंगे आय के नए स्रोत, वित्तीय क्षेत्र में तेजी से सुधार के संकेत
मीन राशि के जातक वाणिज्यिक अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे. आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक क्षेत्र में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. स्थितियां पहले से बेहतर होंगी और बचत में रुचि लेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »