मेष
जस्टिस
आज का दिन आप के लिए संतुलित और संयमित प्रयासों से कार्य व्यापार में आगे बढ़ते रहने का संकेतक है. तर्कपूर्ण बातों को बढ़ावा देंगे. संबंधों में भरोसा बना रहेगा. जरूरी सूचनाएं साझा करने में स्पष्टता रखें. व्यवस्थित जीवनशैली बनाए रखेंगे. विभिन्न प्रयासों को प्रभावशाली बने रहेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. व्यावसायिक कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे.
विभिन्न कार्यों को उचित दिशा देने का प्रयास बनाए रखेंगे. आसपास का वातावरण सामान्य रहेगा. करीबियों का समर्थन पाएंगे. व्यवस्था पर बल बनाए रखेंगे. विविध गतिविधियां में प्रभावी बने रहेंगे. अपनी भूमिका को बखूबी निभाएंगे. जीवनशैली सहज रहेगी. अनावश्यक दबाव में नहीं आएं. व्यर्थ चर्चा संवाद से दूर रहेंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संतुलित रखेंगे. शारीरिक स्थिति साधारण रहेगी. स्वास्थ्य से समझौता नहीं करें.
आर्थिक स्थिति: विविध प्रयासों में सक्रियता बनाए रहे. कारोबार पूर्ववत् रहेगा. चर्चा में तर्क बनाए रखें.
रिश्ते: घर वालों का सम्मान करेंगे. विनम्रता और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा