मेष
ऐस ऑफ वांड्स
आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को प्रभावित करने में सहयोगी रहेगा. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. कारोबार में परिणाम आपके पक्ष में बने रहेंगे. प्रबंधन संबंधी कार्यों को बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे. योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. परिचितों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. कारोबारी प्रभाव बना रहेगा. नए विषयों में पहल बनाए रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे.
सूझबूझ और साहस से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे. घरवालों को प्रभावित करेंगे. वित्तीय मामलों को बढ़ावा मिलेगा. दूसरों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. जिम्मेदार लोगों से तालमेल बना रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में शुभता बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों को गति देंगे. महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. जीवन स्तर प्रभावशाली बना रहेगा. रूटीन पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी मामलों में लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. अपेक्षित सफलताएं प्राप्त होंगी.
रिश्ते: करीबियों की खुशियां बढ़ाएंगे. उत्सव और पार्टी में शामिल हो सकते हैं. परिवार का सहयोग बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा