कुंभ
ऐस आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास से व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोगी है. सक्रियता और साहस से कार्य करेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा देने में आगे होंगे. सबको जोड़ने में सहज अनुभव करेंगे. पद प्रभाव का बेहतर इस्तेमाल करेंगे. सबका समर्थन सहयोग प्राप्त होगा. कार्यशैली में स्पष्टता रहेगी. जिम्मेदारियों को निभाएंगे.
कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे. विभिन्न मामलों में संतुलन बनाए रखेंगे. घरवालों के साथ सहयोग पाएंगे. लक्ष्य साधने में आसानी होगी. व्यक्तिगत मामलों में शुभता बनी रहेगी. अफवाहों से प्रभावित नहीं होंगे. नियमों का पालन करेंगे. विभिन्न प्रयास उम्मीद के अनुरूप बनेंगे. परिस्थितियां बल पाएंगी. सक्रियता बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. रोग दोष बने रह सकते हैं. दिनचर्या को नियमित बनाए रहें.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. विभिन्न अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे.
रिश्ते: अपनों से सहकार बनाए रखेंगे. क्षमता से अधिक करने से बचें. सहकार का भाव रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा