Aaj ka Rashifal 25 अगस्त 2026: मंगलवार के दिन मिथुन राशि वाले पाएंगे अच्छा ऑफर, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 25 अगस्त 2026, Horoscope Today: अज्ञात लोगों से मुलाकात होगी और मन की चिंता दूर होगी. व्यापार में धन की प्राप्ति का शुभ योग बन रहा है.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि: सफल होंगी योजनाएं, व्यापार में लाभ का बना बेहतरीन योग
मेष राशि के जातकों की सभी योजनाएं सफल होंगी. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी संभव है.

दिन भर कामकाज में व्यस्त रहेंगे. अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ का योग बना हुआ है.

शुभ अंक (Lucky Number): 9

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

Advertisement

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

वृष राशि: हल होंगी पारिवारिक समस्याएं, सुधरेगी व्यापार की स्थिति
वृष राशि के जातकों की पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और काम में तेजी आएगी. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

दूसरों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे और व्यापार में स्थिति पहले से सुधरेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 6

शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को गंगाजल और दूध अर्पित करें.

मिथुन राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा सपोर्ट, व्यापार में धन प्राप्ति का योग
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा और दूर से अच्छा ऑफर मिलेगा.

अज्ञात लोगों से मुलाकात होगी और मन की चिंता दूर होगी. व्यापार में धन की प्राप्ति का शुभ योग बन रहा है.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 5

शुभ रंग (Lucky Color): हरा

आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को चारा खिलाएं.

कर्क राशि: बढ़ सकते हैं खर्चे, व्यापार में हो सकती है थोड़ी हानि
कर्क राशि के जातकों के खर्चे बढ़ेंगे. सेहत के मामले में ध्यान देने की जरूरत है और तनाव रह सकता है.

नौकरी में परिवर्तन का विचार बनेगा. करीबी लोगों से मतभेद समाप्त होंगे, हालांकि व्यापार में कुछ हानि हो सकती है.

शुभ अंक (Lucky Number): 2

शुभ रंग (Lucky Color): क्रीम

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

सिंह राशि: पूरे होंगे रुके हुए काम, व्यापार में बनी रहेगी अनुकूल स्थिति
सिंह राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे. यात्रा से लाभ का योग है और तेजी से काम निपटाएंगे.

समाज में सम्मान बढ़ेगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. व्यापार में स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी रहेंगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 1

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को गंगाजल और दूध अर्पित करें.

कन्या राशि: प्रॉपर्टी से मिलेगा बड़ा लाभ, खुलेंगे धन प्राप्ति के नए रास्ते
कन्या राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से लाभ का योग है. परिवार को समय देने की सख्त जरूरत है.

Advertisement

हर काम सोच-समझकर करें. धन लाभ के रास्ते खुलेंगे और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार पर ध्यान देने का समय है.

शुभ अंक (Lucky Number): 5

शुभ रंग (Lucky Color): हल्का हरा

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

तुला राशि: बढ़ेगी नेतृत्व क्षमता, व्यापारिक क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता
तुला राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और वे पूरे उत्साह से काम करेंगे. मित्रों से मदद मिलेगी.

किसी से मतभेद न बढ़ने दें और उधार लेन-देन से बचें. व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं.

शुभ अंक (Lucky Number): 6

शुभ रंग (Lucky Color): बादामी

आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को फल दान करें.

वृश्चिक राशि: अचानक मिलेगा धन लाभ, व्यापार में बड़े निवेश से बचें
वृश्चिक राशि के जातक परिवार की परेशानियां सुलझाएं. भावनाओं में बहकर फैसला न लें और काम का तरीका बदलें.

अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नकारात्मक लोगों से दूर रहें और व्यापार में बड़े निवेश से फिलहाल बचें.

शुभ अंक (Lucky Number): 9

शुभ रंग (Lucky Color): सिंदूरी रंग

आज का उपाय (aaj ke upay): शिवजी की पूजा करें.

धनु राशि: प्लानिंग से काम करने का समय, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ
धनु राशि के जातकों को पूरी प्लानिंग से काम करना होगा. शिक्षा से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.

Advertisement

करियर में स्थिति बेहतर होगी और विदेश से संबंधित काम बनेंगे. मान-यश बढ़ेगा और व्यापार में लाभ का समय है.

शुभ अंक (Lucky Number): 3

शुभ रंग (Lucky Color): केसरिया

आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को रोटी खिलाएं.

मकर राशि: विवादों से बनाएं दूरी, व्यापार में नुकसान से सतर्क रहें
मकर राशि के जातकों को आज किसी से उलझने से बचना चाहिए. नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें.

कामकाज में सावधानी बरतें. अचानक खर्चे बढ़ेंगे और किसी को उधार पैसा न दें, व्यापार में नुकसान हो सकता है.

शुभ अंक (Lucky Number): 8

शुभ रंग (Lucky Color): हल्का नीला

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

कुंभ राशि: कार्यक्षमता में होगी वृद्धि, व्यापार में लाभ के शुभ योग
कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी. यह करियर को आगे बढ़ाने का सबसे सही समय है.

अहंकार से बचें और दूसरों के कहने पर अपने विचार न बदलें. अपनी सेहत का ख्याल रखें, व्यापार में लाभ का योग है.

शुभ अंक (Lucky Number): 8

शुभ रंग (Lucky Color): हल्का हरा

आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को हरा चारा खिलाएं.

मीन राशि: दूर से मिलेगी अच्छी खबर, व्यापार में बढ़ेंगे खर्चे
मीन राशि के जातकों को कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. रिश्तेदारों से कुछ मतभेद हो सकते हैं.

Advertisement

दिन भर व्यस्तता रहेगी और उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे. बातचीत में सावधानी रखें, व्यापार से जुड़े खर्चे बढ़ेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3

शुभ रंग (Lucky Color): गोल्डन

आज का उपाय (aaj ke upay): शिव जी को गंगाजल और दूध अर्पित करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »