Aaj ka Rashifal 2 नवंबर 2026: वृषभ राशि के व्यापार में लाभ का योग है, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 2 नवंबर 2026, Horoscope Today: वृषभ राशि वालों के आज रुके हुए काम बनेंगे. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. जीवन में सुख बढ़ेगा. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. व्यापार में लाभ का योग है.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष
परिवार से जुड़े कार्य पूरे होंगे. मन में नेगेटिव विचार ना पालें. अचानक धन प्राप्त होगा. लोगों के कहने पर विचार ना बदलें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी.

जरूरी टिप- धैर्य रखें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

वृष
रुके हुए काम बनेंगे. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. जीवन में सुख बढ़ेगा. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. व्यापार में लाभ का योग है.

Advertisement

जरूरी टिप- धोखे से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को दूध दान करें

मिथुन
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मन में विरोधी विचारों को बढ़ने ना दें. अपने काम पर फोकस करें. धन की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी. व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

कर्क राशि
भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने समय का सदुपयोग करें. लोगों से उलझने से बचना होगा. परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.

जरूरी टिप- सेहत का ख्याल रखें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

सिंह
अपने खर्चों को कंट्रोल करें. मेहनत करने का दिन है. कामकाज में सफलता मिलेगी. सीनियर अधिकारियों से मदद मिलेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.

Advertisement

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- हल्का मरून
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

कन्या
आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. काम समय पर पूरा होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. अधूरे काम पूरे करने का दिन है. पार्टनरशिप में कोई काम ना करें. व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी.

जरूरी टिप- नेगेटिव विचारों से बचें
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें

तुला
भाग्य का सपोर्ट आज मिलेगा. करियर को आगे बढ़ाने का समय है. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. किसी तरह की बहस से बचें. सेहत को लेकर सावधान रहें. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

वृश्चिक
हर काम सावधानी से करें. अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा. प्रॉपर्टी में आज निवेश ना करें. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार में हानि हो सकती है.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- लाल
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

धनु
परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे. धन की स्थिति में सुधार होगा. करियर में बदलाव की योजना बनेगी. आपके खर्चे बढ़ेंगे. अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें. व्यापार में लाभ का योग है.

Advertisement

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं

मकर
आज किसी को पैसा उधार ना दें. मन में नेगेटिव विचार हावी हो सकते हैं. प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. छोटे रोगों को हल्के में ना लें. अपने काम पर ध्यान देने का समय है. व्यापार में हानि हो सकती है.

जरूरी टिप- धैर्य रखें
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें

कुंभ
आपकी योजनाएं सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. कोई अच्छी सूचना आज मिलेगी. खर्चों में कमी करने की कोशिश करें. जीवन के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- पक्षियों को दाना डालें
 
मीन
प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे. छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझें नहीं. परिवार से सहयोग मिलेगा. तेजी से काम करने का समय है. जो पैसा कहीं फंसा हुआ है आपको मिल सकता है. व्यापार में हर काम सावधानी से करना होगा.

जरूरी टिप-कम बोलें
शुभ रंग- पीला
उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें

आज का उपाय
यदि बीमारियों को लेकर टेंशन रहती है तो अपने घर के मंदिर की प्रतिदिन सफाई करें. प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें. प्रतिदिन ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें. एक रोटी गाय को, एक रोटी पक्षियों को प्रतिदिन खिलाएं. भगवान शिव से प्रार्थना करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »