Swapna Shastra: सपने में सफेद चीजें दिखने का क्या मतलब है? जानें शुभ या अशुभ है संकेत

अगर सपने में अचानक सोना, चांदी, गहने या धन दिखाई दे और उसका संबंध आपके जीवन में चल रहे विचारों से न हो तो इसे सतर्क रहने का संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती की ओर इशारा कर सकता है.

Advertisement
सपने में भोजन, मिठाई या अन्य खाने-पीने की चीजें दिखाई देना स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है. (Photo: ITG) सपने में भोजन, मिठाई या अन्य खाने-पीने की चीजें दिखाई देना स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

नींद में सपना देखना एक स्वाभाविक घटना है, लेकिन हर सपने को किसी अर्थ या भविष्य से जोड़कर देखना सही नहीं है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, कई सपने हमारे मन में चल रहे विचारों, इच्छाओं और संस्कारों का प्रतिबिंब होते हैं. इसलिए इन्हें भविष्य से जोड़कर देखना उचित नहीं है. हालांकि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत दे सकते हैं. इसलिए किसी भी सपने का अर्थ समझने से पहले इंसान के मन में चल रहे भाव और सपने की प्रवृत्ति को समझना जरूरी है.

Advertisement

सपने में दिखी सफेद चीज का अर्थ क्या है?
यदि सपने में सफेद पक्षी, सफेद वस्त्र, मोती या चारों ओर सफेद रंग की वस्तुएं दिखाई दें तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस तरह का सपना जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है. यह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या, चिंता से राहत मिलने का संकेत हो सकता है. साथ ही, यह किसी बड़े विवाद के सुलझने या जीवन में सुख-शांति आने का संकेत भी हो सकता है.

देवी-देवताओं के सपने क्यों आते हैं?
अगर कोई व्यक्ति दिनभर भगवान का स्मरण, पूजा या जप करता है, तो रात में उसी से जुड़े सपने आना स्वाभाविक माना जाता है. उदाहरण के लिए, यदि कोई लगातार श्रीकृष्ण या मां दुर्गा की उपासना करता है तो उन्हें सपने में देवी-देवताओं के दर्शन हो सकते हैं. मूल रूप से यह सबकॉन्शियस माइंड की प्रतिक्रिया होती है, न कि हर बार किसी दिव्य संकेत का प्रमाण.

Advertisement

सोना-चांदी या गहनों का सपना
अगर सपने में अचानक सोना, चांदी, गहने या धन दिखाई दे और उसका संबंध आपकी रोजमर्रा की सोच से न हो तो इसे सतर्क रहने का संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे समय में अपनी सेहत और कामकाज को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना उचित माना जाता है.

खाने-पीने की चीजें
सपने में भोजन, मिठाई या अन्य खाने-पीने की चीजें दिखाई देना स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि आने वाले समय में आपको नौकरी, व्यवसाय या किसी अन्य कारण से स्थान बदलना पड़ सकता है. कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति को घर से दूर नौकरी या व्यापार करने का मौका मिलता है तो अक्सर सपने में ऐसी चीजें दिखने लगती हैं.

बुरा सपना आए तो क्या करें?
यदि कोई सपना आपको अशुभ या डरावना लगे तो उसे मन में दबाकर रखने के बजाय अपने परिवार या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बता देना चाहिए. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, इससे उस सपने का नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है. इसके बाद स्नान करके हनुमान, भगवान शिव या देवी के मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करना शुभ माना जाता है. इससे मन को शांति मिलती है और व्यक्ति मानसिक रूप प्रबल महसूस करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »