Surya Grahan 2026: 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा, लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. खासतौर शनि की साढ़ेसाती के घेरे में चल रही मेष राशि पर इसका विशेष प्रभाव होगा. आपके करियर, व्यवसाय और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों पर इसका असर दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं कि साल का ये दूसरा सूर्य ग्रहण आपकी राशि पर कितना असर डालने वाला है.
करियर में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं
यह समय आपको नए अवसरों की ओर आकर्षित कर सकता है. करियर या बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने में संकोच नहीं करेंगे. रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी नई दिशा में काम करने की प्रेरणा मिल सकती है. हालांकि, हर मौका उतना आसान नहीं होगा, जितना शुरुआत में दिखाई देगा. इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना जरूर तैयार कर लें
व्यक्तित्व में बदलाव
यह समय आपको आत्मचिंतन का भी अवसर दे सकता है. कई लोगों की सोच में बदलाव आने वाला है. खुद को दुनिया के सामने पेश करने का तरीका भी पहले से अलग हो सकता है. यह बदलाव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मौका बन सकता है. अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाए खुद पर भरोसा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा.
रिश्तों में बढ़ेंगी दूरियां
इस अवधि में निजी रिश्तों में कुछ तनाव महसूस हो सकता है. दूसरों से सम्मान और सराहना की उम्मीद बढ़ सकती है. अपेक्षाएं पूरी न होने से मन परेशान हो सकता है. ऐसे समय में आपके लिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी होगा. रिश्तों में बातचीत और समझदारी बनाए रखने से कई गलतफहमियों से बचा जा सकता है.
क्या रखें ध्यान?
इस दौरान किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. हर स्थिति को समय दें. ग्रहण की ऊर्जा शांत होने के बाद तस्वीर ज्यादा साफ दिखाई दे सकती है. ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय थोड़े इंतजार के बाद लेना बेहतर माना गया है. आपकी राशि का स्वामी मंगल है. इसलिए ग्रहण काल में हनुमान चालीसा का पाठ करें और मोक्ष काल के बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
aajtak.in