सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. यानी 15 मई को वृषभ संक्रांति है. 15 मई को जब सूर्य वृषभ में प्रवेश करेंगे तो वह बुध के साथ वृष लग्न में आ जाएंगे. इस दौरान सूर्य शनि की विशेष दृष्टि रहेगी. साथ ही, सूर्य देव राहु और केतु के ठीक मध्य आ जाएंगे. राहु इस वक्त कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में बैठा हुआ है. यानी वृषभ राशि में बैठे सूर्य से तीन कदम आगे केतु और तीन कदम पीछे राहु मौजूद रहेगा. सूर्य के वृषभ राशि में आते ही राहु-केतु का यह केंद्रीय योग प्रभावी हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय ने सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव बताया है.
मेष राशि
मेष राशि के जातक रुपए के लेन-देन या निवेश के मामलों में सावधानी बरतें. आर्थिक मामलों में सावधान रहें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. इस समय सेहत को लेकर सतर्क रहें. आंखों की दिक्कतें, सिरदर्द की समस्या, सर में चोट जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.
उपाय- एक महीने तक रोज सुबह सूर्य भगवान को अगर आप जल अर्पित करें.
वृषभ राशि
आपकी प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या इस समय हल हो सकती है. कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं. प्रॉपर्टी बेचकर भी बड़ा मुनाफा पा सकते हैं. लेकिन परिवार में अगले एक महीने शांति बनाए रखें. संबंधों में समस्या आ सकती है. आपको रेगुलर सिरदर्द रह सकता है. आंखों की समस्या आपको परेशान कर सकती है.
उपाय- रोज सवेरे सूर्य मंत्र का जप करें.
मिथुन राशि
धन या कर्ज का मामला आपको परेशान करेगा. खर्चे बढ़ेंगे और पुराने कर्ज चुकाने में आपका पैसा काफी खर्च होगा. 15 मई से लेकर 15 जून के बीच सोच-समझकर यात्रा करें. जिस यात्रा में जोखिम हो, ऐसी यात्रा से बचें. मिथुन राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन की स्थिति दिखाई दे रही है. बड़े नुकसान से आपको बचना है.
उपाय- हर रविवार को गुड़ का दान करें या गाय को गुड़ खिलाएं
कर्क राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है. आपके तमाम रुके हुए काम खासतौर से करियर और पैसे का काम पूरा होगा. करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. करियर में नया मौका मिल सकता है. बड़ा पद मिल सकता है. धन लाभ हो सकता है. इस महीने निरंतर आपके पास पैसा आता जाएगा. कहीं फंसा या डूबा हुआ पैसा वापस मिलेगा.
उपाय- लाल रंग का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें.
सिंह राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है. इस समय आपको सफलता मिलेगी. करियर में लाभ होगा. पिछले दिनों काम और करियर को लेकर जो तनाव चला आ रहा था, वह दूर होगा. स्वास्थ्य की स्थिति लगातार अच्छी होगी. साहस के साथ अपना काम करने का प्रयास करें. आपके शत्रु, विरोधी इस समय परास्त होंगे. अगर कोई मुकदमा है तो वो भी आपके पक्ष में रहेगा.
उपाय- सूर्य देव को रोज जल अर्पित करें
कन्या राशि
कन्या राशि कन्या वालों को इस समय दुर्घटनाओं से बहुत सावधान रहना है. चोट लग सकती है. चोट-चपेट और दुर्घटनाओं से अगले एक महीने तक बचिएगा. संतान के करियर और स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. आपको संतान पक्ष पर ध्यान देना होगा. करियर जैसा चल रहा है वैसा चलने दीजिएगा. करियर में इस समय कोई भी जोखिम कोई भी रिस्क मत लीजिएगा.
उपाय- हर रविवार को गुड़ का दान करें.
तुला राशि
सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन विशेष नकारात्मक है. इस समय अपने करियर और स्वास्थ्य को लेकर बहुत सर्क रहें. करियर में कोई भी गड़बड़ी न करें. वरना मुश्किलें बढ़ जाएंगी. स्वास्थ्य के मामले में कोई लापरवाही न करें. चोट-चपेट, दुर्घटना और आंखों की समस्या का ध्यान रखें. नौकरी, करियर, वाद-विवाद की पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं.
उपाय- रोज सवेरे सूर्य भगवान के मंत्र का जप करें.
वृश्चिक राशि
अगर आप कारोबारी हैं तो अपने व्यापार पर ध्यान दीजिएगा. इस समय व्यापार में कोई रिस्क न लें. व्यापार आराम से चलने दें. व्यापार में झगड़े, विवाद और रिस्क से बचें. अपने वैवाहिक जीवन का भी ध्यान रखें. मैरिटल लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं. वृश्चिक राशि के वो जातक जिनका कोई प्रेम चल रहा है, उनके लिए दिक्कतें आ सकती हैं. पड़ोसी या ऑफिस में बेवजह के विवाद से बचें. इस दौरान आपका थोड़ा एग्रेशन बढ़ सकता है.
उपाय- अगले एक महीने रविवार को गुड़ या गेहूं का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अच्छा है. आपको करियर और धन के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी. करियर बेहतर होगा. धन की प्राप्ति होगी. करियर में कोई बड़ा निर्णय लेना है तो कोशिश कर सकते हैं. आपके लिए मनचाहे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. सही जगह पर लाभ के साथ करियर में परिवर्तन आ सकता है. इस महीने शत्रु और विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे.
उपाय- अपने कंठ या माथे पर रोज सुबह नहाने के बाद कुमकुम या रोली का लाल तिलक लगाएं.
मकर राशि
मकर राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर अगले एक महीने थोड़ा अलर्ट रहें. वाहन सावधानी से चलाएं. इस समय चोट लग सकती है. करियर जैसा चल रहा है वैसा चलने दें. किसी तरह का रिस्क न लें, क्योंकि इस समय करियर में कोई रिस्क लेना या कोई बदलाव करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. खान-पान और डाइजेशन का बहुत ध्यान रखें. पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.
उपाय- रोज सुबह स्नान करके सूर्य भगवान को जल अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि पर बहुत प्रेशर है. साढ़ेसाती भी उतर रही है. मेंटल प्रेशर भी दिख रहा है. ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके फेवर में नहीं है. नतीजा यह है कि आपका क्रोध बढ़ सकता है. आप क्रोधी हो सकते हैं. चिड़चिड़ापन हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. अगर पढ़ाई करते हैं तो बहुत मेहनत करिए, क्योंकि जरा सी चूक से आपको असफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याओं में लापरवाही न करें.
उपाय- ओम आदित्याय नमः मंत्र का रोज सुबह जाप करें.
मीन राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके मुश्किल समय में राहत की सांस है. आप बड़े दिनों से जो प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है. नौकरी से जुड़ा काम पूरा होगा. प्रॉपर्टी संबंधित मामले पक्ष में रहेंगे. इस महीने आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे. अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं या फिर रेनोवेट कराना चाहते हैं तो लाभ होगा. नया वाहन भी खरीद सकते हैं.
उपाय- रोज सवेरे सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
aajtak.in