Surya Gochar 2026: नीच राशि में आए सूर्य, नवरात्र से दिवाली तक ये 5 राशि वाले रहेंगे अमीर

ज्योतिषिवद प्रवीण मिश्र के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर पांच राशियों को शुभ परिणाम देने वाला है. सूर्य 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस बीच नवरात्र, करवा चौथ, दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार भी रहेंगे.

Advertisement
जानें, नीच राशि तुला में जाकर किन राशियों को लाभ देंगे सूर्य. (Photo: ITG) जानें, नीच राशि तुला में जाकर किन राशियों को लाभ देंगे सूर्य. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

ग्रहों के राजा सूर्य ने आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया है. यह सूर्य की नीच की राशि है और इसके स्वामी शुक्र देव हैं. ज्योतिषिवद प्रवीण मिश्र के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर पांच राशियों को शुभ परिणाम देने वाला है. सूर्य 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस बीच नवरात्र, करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े पर्व भी आने वाले हैं.

Advertisement

मेष राशि
सूर्य का गोचर मेष राशि के सातवें भाव में होगा. इस दौरान जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेदों से बचें. कामकाज में धैर्य रखें और किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. नई स्किल सीखने, ट्रेनिंग लेने और ज्ञान बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक लाभ के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. विवादों से दूर रहकर रिश्तों को संभालने की कोशिश करें.

उपाय: रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार को गुड़ का दान करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस दौरान स्वास्थ्य, कर्ज और विरोधियों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. जल्दबाजी में लोन लेने या बड़ा निवेश करने से बचें. जरूरत पड़ने पर परिवार के बुजुर्गों की सलाह लें. खानपान का ध्यान रखें और यदि कोई दवा लेते हैं तो समय पर लें. आय के साथ बचत बढ़ाने पर भी ध्यान देना जरूरी होगा.

Advertisement

उपाय: रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें और रविवार को किसी जरूरतमंद को मीठी चीज के साथ भोजन दान करें.

मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है. कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होने की संभावना है. आर्थिक मोर्चे पर भी राहत मिल सकती है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. कारोबारियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

उपाय: प्रत्येक रविवार किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें.

कर्क राशि
कर्क राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस दौरान जमीन या मकान खरीदने से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. पारिवारिक विवादों को बढ़ने न दें और घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाएं और बचत पर ध्यान दें. घर के बुजुर्गों, विशेषकर माता की सेहत का ख्याल रखें. बहुत जरूरी न होने पर लंबी दूरी की यात्रा टालने पर विचार करें.

उपाय: रोज सूर्य को जल अर्पित करें और रविवार को किसी जरूरतमंद को लाल फल दान करें.

सिंह राशि
सिंह राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस दौरान अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और दूसरों के भरोसे अपने जरूरी काम न छोड़ें. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें. कारोबार में ज्यादा उधार देने या लेने से सावधान रहें. नई चीजें सीखने और ट्रेनिंग लेने के लिए समय अच्छा हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत को नजरअंदाज न करें.

Advertisement

उपाय: रोज सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार का व्रत रखें. व्रत के दौरान नमक का सेवन न करने की सलाह दी गई है.

कन्या राशि
सूर्य का गोचर कन्या राशि के दूसरे भाव में होगा. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखें और आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करें. अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, ताकि मान-सम्मान प्रभावित न हो. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने से खूब लाभ मिलेगा. कारोबारियों के लिए भी मेहनत और समय बढ़ाना फायदेमंद हो सकता है. आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें.

उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार को जरूरतमंदों को भोजन कराएं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक और पेशेवर जीवन में नए मौके ला सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिल सकता है. काम के प्रति आपकी मेहनत और जिम्मेदारी का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रमोशन या कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन सकते हैं.

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेवजह के विवादों से बचें. विदेश से जुड़े काम करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. दूसरे शहर या विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को भी सफलता की उम्मीद रखनी चाहिए. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. परिवार के सदस्यों की बात ध्यान से सुनें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement

उपाय: रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार को किसी जरूरतमंद को एक किलो गुड़ दान करें.

धनु राशि
सूर्य का गोचर धनु राशि के ग्यारहवें भाव में होगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी और कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने वालों को लाभ मिलेगा. धन लाभ के योग हैं. मान-सम्मान बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग भी मिल सकता है. धैर्य और समझदारी से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी.

उपाय: प्रत्येक रविवार किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें.

मकर राशि
मकर राशि के दसवें भाव में सूर्य का गोचर होगा. यह भाव कर्म और पेशे से जुड़ा माना जाता है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. कारोबार करने वालों को भी अपने काम में अधिक समय और मेहनत लगाने की जरूरत होगी. नेतृत्व क्षमता और लगन से आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, क्रोध, नकारात्मक सोच और दूसरों पर बेवजह शक करने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखें.

उपाय: प्रत्येक रविवार किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के अवसर दे सकता है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबारियों को नए अवसरों पर काम करने का मौका मिल सकता है. यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, यात्रा और निवेश से जुड़े फैसले अपनी जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर ही लें.

Advertisement

उपाय: प्रत्येक रविवार किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें.

मीन राशि
मीन राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस दौरान अपने कामकाज और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. रिसर्च या विदेश से जुड़े कामों में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने चाहिए. रिश्तेदारों के साथ मतभेदों से बचें. खानपान में लापरवाही न करें और यदि कोई दवा लेते हैं तो समय पर लें. नई स्किल सीखने या ट्रेनिंग लेने के लिए भी प्रयास कर सकते हैं.

उपाय: रोज सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार को किसी जरूरतमंद को मीठी चीज के साथ भोजन दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »