Surya Gochar: राहु के नक्षत्र में सूर्य, 22 जून से 4 राशियों की बदल जाएगी तकदीर!

Surya Gochar:सूर्य का गोचर राहु के नक्षत्र में होने वाला है. जानें 22 जून 2026 से किन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है और इस बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर होगा.

Advertisement
जानें 22 जून 2026 से किन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है जानें 22 जून 2026 से किन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का चाल बदलना बहुत बड़ी बात मानी जाती है. सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव जब अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हम सभी के जीवन पर पड़ता है. आने वाली 22 जून 2026 से सूर्य देव एक नया नक्षत्र शुरू करने जा रहे हैं.  ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बदलाव से कुछ लोगों की किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं. खासकर 3 राशियों के लिए यह समय धन-दौलत और सफलता की नई शुरुआत लेकर आएगा. 

Advertisement

किन राशियों को मिलेगा फायदा?
सूर्य का यह बदलाव इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है:

मेष राशि: आपके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो जाएंगे. आपको अचानक पैसों का लाभ भी हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. 

सिंह राशि: सूर्य देव इस राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसका सबसे ज्यादा और अच्छा असर आप पर पड़ेगा.  आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान मिलेगा.  अगर कोई सरकारी काम अटका है, तो उसमें सफलता मिल सकती है.  लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे.

कन्या राशि: आपके पास पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. अच्छे परिणाम मिलेंगे. अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. परिवार में भी खुशहाली का माहौल रहेगा.

Advertisement

जीवन में आएंगे ये अच्छे बदलाव
सूर्य के इस बदलाव से आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आपमें एक नया जोश देखने को मिलेगा. आप पहले से ज्यादा बेहतर फैसले ले पाएंगे , मुश्किल समय में भी मजबूती से खड़े रहेंगे.  आपकी सेहत में भी सुधार होगा. 

सूर्य देव की कृपा पाने के आसान उपाय

  • इस दौरान सूर्य देव को खुश करने के लिए आप ये छोटे-छोटे उपाय कर सकते हैं:
  • रोज सुबह उठकर तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
  • 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »