Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सुख, वैभव, सौंदर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का बहुत बड़ा स्थान है. जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार, आगामी 1 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 33 मिनट पर शुक्र देव सूर्य की सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं. कन्या राशि में शुक्र 2 सितंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस गोचर से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के प्रबल योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि शुक्र की चाल बदलने से किन भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है:
वृश्चिक राशि
बुध की राशि कन्या में शुक्र का प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस अवधि में आपको पूर्व में किए गए निवेश से तगड़ा धन लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इसके अलावा, आपकी लव लाइफ रोमांस और मिठास से भरपूर रहने वाली है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शानदार परिणाम लेकर आ रहा है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी .बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी और लाभदायक डील हाथ लग सकती है. परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं.
धनु राशि
शुक्र का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में नए द्वार खोलेगा. यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे थे या विस्तार की योजना बना रहे थे, तो यह समय बेहद अनुकूल है. नए विवाहित जोड़ों के लिए यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जा रही है. निवेश से जुड़े मामलों में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में गोचर बहुत से शुभ फल लेकर आ रहा है. परिवार में शांति और सद्भाव का माहौल बना रहेगा. इस दौरान विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग से आप कार्यक्षेत्र या जीवन की हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेंगे .
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद सकारात्मक परिणाम देगा. जो जातक अपने करियर में तरक्की या इंकम बढ़ाने के नए रास्ते तलाश रहे थे, उन्हें बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार की सहमति से विवाह तय होने या मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी .
aajtak.in