Shukra Chandrama Yuti 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र-चंद्रमा की युति, आज से इन 3 राशियों का 'गोल्डन टाइम' शुरू

अक्षय तृतीया पर शुक्र और चंद्रमा की वृषभ राशि में युति बन गई है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी खुद शुक्र हैं. जबकि चंद्रमा की ये उच्च की राशि है. और इस राशि में शुक्र-चंद्रमा की युति से तीन राशियों को बड़े लाभ मिल सकते हैं.

Advertisement
शुक्र और चंद्रमा दोनों की वृषभ राशि में युति बनी है. (Photo: ITG) शुक्र और चंद्रमा दोनों की वृषभ राशि में युति बनी है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

अक्षय तृतीया पर आज एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बना है. दरअसल धन, वैभव और सुखों के कारक शुक्र ने वृषभ राशि में गोचर किया है. शुक्र इस राशि के स्वामी भी है. एक और खास बात ये है कि इस राशि में मन के कारक चंद्रमा भी मौजूद हैं. चंद्रमा की उच्च राशि भी वृषभ ही है. ऐसे में वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति बन गई है. ज्योतिषविदों का कहना है कि साल की सबसे उत्तम तिथि पर चंद्रमा और शुक्र का ये दुर्लभ संयोग तीन राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं कि इससे किन राशियों को लाभ मिलने वाला है.

Advertisement

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है. नया घर, वाहन या नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. यदि आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं चल रही थीं तो वो बहुत जल्द दूर होंगी. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. काफी समय से चल रही सेहत से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे.

मिथुन राशि
शुक्र-चंद्रमा की युति मिथुन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ दे सकती है. आय में वृद्धि होगी. मां लक्ष्मी की कृपा से आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से अधिक लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. यदि आपने शेयर मार्केट या किसी प्रॉपर्टी में पहले से निवेश किया हुआ है तो आपको उसका अच्छा रिटर्न या प्रतिफल मिल सकता है. करियर में उन्नति के कुछ नए मौके भी आपको मिल सकती है. भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-चंद्रमा की युति शुभ संकेत दे रही है. यदि आप लंबे समय से धन की कमी या करियर में रुकावटों से परेशान थे तो अब हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं. नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी. शत्रुओं पर हावी रहेंगे. उनके द्वारा बनाई गई हर साजिश को आप नाकाम करेंगे. नए अवसर प्राप्त होंगे और मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement