Durga Tallest Temple: दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, 100 साल से एक ही रूप में विराजती हैं देवी

बेगूसराय में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर है. देवी का यह मंदिर करीब 11 मंजिल और 221 फीट ऊंचा है. इस बड़की मंदिर भी कहा जाता है. यहां करीब 100 साल से देवी की एक ही रूप की प्रतिमा बनाई जाती है.

Advertisement
मान्यता है कि यह मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. (Photo: ITG) मान्यता है कि यह मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. (Photo: ITG)

सौरभ कुमार

  • बेगुसराय,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र का महापर्व चल रहा है. देवी के हर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा का सबसे ऊंचा मंदिर कहां है. बेगूसराय में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर है. देवी का यह मंदिर करीब 11 मंजिल और 221 फीट ऊंचा है. इस बड़की मंदिर भी कहा जाता है. यहां करीब 100 साल से देवी की एक ही रूप की प्रतिमा बनाई जाती है. कहते हैं कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.

Advertisement

ऐसा बताया जाता है कि देवी दुर्गा का यह मंदिर बेगूसराय के बिहट गांव में करीब 100 साल से मौजूद है. इससे पहले यह गंगा किनारे मल्हीपुर गांव में था. लेकिन बाढ़ की वजह से इसे बिहट में स्थापित किया गया. इसकी एक वजह यह भी थी कि बिहट गांव ऊंचे स्थान पर था. आज इस मंदिर में दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं.

साल 2009 में दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर के रूप में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया. 2014-15 में यह दुनिया के सबसे ऊंचे दुर्गा मंदिर के रूप में बनकर तैयार हुआ. ऐसा कहा जाता है कि मुगल कालीन समय में राजस्थान के राजपूताना घराने के लोगों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू की थी. तभी से यहां मां दुर्गा का पूजा करने की परंपरा चली आ रही है.

Advertisement

विजयदशमी पर लगता है भव्य मेला
मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर के नाम से स्थापित इस दिव्य धाम में सालों से पिंडी पूजा होती है और करीब 100 साल से यहां एक ही रूप की मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जाती है. मान्यता है कि यह मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. इसलिए लोग बिहार ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं. दशहरा पर करीब 10 दिनों तक इस मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों की संख्या में लोग शाम के समय हाथों में दीप लिए मां दुर्गा की आरती में शामिल होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »