Shani Vakri 2026: बैंक-बैलेंस पर असर, जानें वृष राशि को 5 महीने कैसे परिणाम देंगे वक्री शनि

शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में व्रकी होने वाले हैं. इसके बाद शनि 11 दिसंबर तक वक्री ही रहेंगे. शनि वृषभ राशि के लाभ भाव (11वें) में वक्री हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगी.

Advertisement
जानें, शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों पर कैसा डालेगी असर, (Photo: ITG) जानें, शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों पर कैसा डालेगी असर, (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

शनि देव 27 जुलाई से लेकर 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं. यानी शनि की उल्टी चाल शुरू होने वाली है.  वृषभ राशि के लिए शनि भाग्य भाव (9वें) और कर्म भाव (10वें) के स्वामी हैं. 27 जुलाई को शनि वृषभ राशि के लाभ भाव (11वें) में वक्री हो रहे हैं. लाभ भाव में शनि का गोचर आय, करियर और उपलब्धियों में वृद्धि का संकेत देता है. लेकिन वक्री होने की वजह से इन शुभ फलों की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है. आइए जानते हैं.

Advertisement

आर्थिक स्थिति
वक्री शनि के प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है. यदि किसी बड़े आर्थिक लाभ या निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद थी, तो उसमें कुछ समय लग सकता है. आमदनी पूरी तरह बंद होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन लाभ उम्मीद से कम या देर से मिल सकता है. इसलिए इस दौरान आर्थिक योजनाओं में धैर्य रखना बेहतर रहेगा.

करियर और कारोबार
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या प्रशंसा मिलने में विलंब महसूस हो सकता है. कार्यस्थल पर काम की गति पहले जैसी तेज नहीं रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए सौदों या मुनाफे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. यह समय जल्दबाजी के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़े नकारात्मक संकेत नहीं हैं, लेकिन मानसिक दबाव और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से तनाव महसूस हो सकता है. नियमित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

Advertisement

रिश्ते और पारिवारिक जीवन
इस दौरान पिता या पिता समान किसी वरिष्ठ व्यक्ति को लेकर चिंता हो सकती है. जिन लोगों का मार्गदर्शन अब तक आपको मिलता रहा है, उनसे अपेक्षित सहयोग कुछ समय के लिए कम मिल सकता है. परिवार और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा ताकि छोटी-छोटी बातों का असर संबंधों पर न पड़े.

उपाय
वक्री शनि के दौरान हर शनिवार सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और कार्यों में आ रही बाधाओं को कम करने में सहायता मिल सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »