Shani Gochar 2026: 241 दिन तक मेहरबान रहेंगे शनिदेव! 3 राशियों का खूब बढ़ेगा पैसा

Shani Gochar 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे और करीब 241 दिनों तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान वृषभ, मकर और तुला राशि वालों को धन लाभ, करियर में तरक्की और अटके कामों में सफलता मिल सकती है.

Advertisement
शनि गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG) शनि गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यही वजह है कि शनि की चाल में होने वाले बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. साल 2026 के आखिर में शनि देव अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं. शनि की इस सीधी चाल को कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की के नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दौरान तीन राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के साथ नौकरी और कारोबार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है.

Advertisement

कब मार्गी होंगे शनि देव?

पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे. इससे पहले 27 जुलाई 2026 से शनि वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद शनि अपनी दिशा बदलेंगे. इसके बाद 9 अगस्त 2027 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे. इस तरह शनि लगभग 241 दिनों तक सीधी चाल में गोचर करेंगे.

ज्योतिष में शनि की वक्री चाल को पुराने कामों में देरी, जिम्मेदारियों और चुनौतियों से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, शनि के मार्गी होने पर कामकाज में गति आने, मेहनत का फल मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग माने जाते हैं. शनि इस पूरे समय मीन राशि में ही रहेंगे.

 वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी चाल अनुकूल साबित हो सकती है. इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन सकती है.

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना कई मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं और नए अवसर मिल सकते हैं. कारोबार करने वाले जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बन सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

इस दौरान परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, उनमें सफलता मिलने की उम्मीद है. धन से जुड़े मामलों में स्थिरता आ सकती है और बचत करने के अवसर मिलेंगे. कुल मिलाकर मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. नौकरी और कारोबार में परिस्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ आपकी मेहनत को पहचान मिलने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है.

पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति बनी रह सकती है. माता की सेहत में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. इस दौरान बेवजह के खर्चों पर लगाम लगेगी और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है. कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहने की उम्मीद है.

Advertisement

 शनि की मार्गी चाल में क्या करें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन विशेष माना जाता है. इस दिन कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है.

- शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें.
- जरूरतमंद लोगों को काले तिल, कंबल या भोजन का दान करें.
- हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें.
- किसी गरीब, बुजुर्ग या जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »