Shani Budh Shadashtak Yog 2026: आज शनि और बुध ने मिलकर षडाष्टक योग का निर्माण किया है. यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित हो जाते हैं. ज्योतिष में छठा भाव रोग, कर्ज, शत्रु और तनाव से जुड़ा होता है. जबकि आठवां भाव बाधा, दुर्घटना और अचानक आने वाले संकट का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह बुध और शनि का षडाष्टक योग 4 राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है. आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में समस्याएं लेकर आ सकता है. अचानक खर्च बढ़ने की आशंका रहेगी. ऐसे में बिना सोचे-समझे किसी जगह निवेश करने से बचना होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बात से बनी-बनाई स्थिति बिगड़ सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होने के संकेत हैं. इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करना जरूरी होगा. किसी के साथ मतभेद में पड़ने से बचें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. काम में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है. त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सावधानी बरतने की बात कही गई है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध-शनि का षडाष्टक योग निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी होगा, क्योंकि गलत फैसला नुकसान का कारण बन सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. लेन-देन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें. अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहना बेहतर होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. जल्दबाजी में कोई काम न करें और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस करने से बचें, क्योंकि विवाद स्थिति को और मुश्किल बना सकता है. इस दौरान धैर्य के साथ काम करना जरूरी रहेगा.
aajtak.in