Sawan Start Date 2026: सावन शुरू होने में बस 3 दिन बाकी, ये रहेगी पहले सोमवार की तारीख, पंडित ने दूर किया कंफ्यूजन

Sawan Start Date 2026: साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है जोकि 28 अगस्त तक रहेगा. सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी शिव भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है, उसके जीवन में हमेशा ही सुख और समृद्धि आती है.

Advertisement
सावन सोमवार 2026 तिथि (Photo: ITG) सावन सोमवार 2026 तिथि (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

Sawan Start Date 2026: हिंदू धर्म में सावन यानी श्रावण का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और फलदायी माना गया है. पूरे साल शिवभक्तों को इस पावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं.

अगर आप भी सावन के व्रत और जलाभिषेक की तैयारी कर रहे हैं, तो बस अब सावन का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है. आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं सावन कब से शुरू हैं और इस साल पहले सोमवार की तारीख क्या है.

Advertisement

कब से शुरू हो रहा है सावन 2026? (Sawan 2026 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 यानी गुरुवार से हो रही है. इस पवित्र महीने का समापन 28 अगस्त 2026 यानी शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन होगा, जिस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा.

सावन का पहला सोमवार कब है? (Sawan Somwar 2026 Tithi)

पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी के मुताबिक, सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है. जो श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, वे पहले सोमवार से ही इसकी शुरुआत करते हैं. इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है.

इस दिन मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है. माना जाता है कि सावन के पहले सोमवार पर विधि-विधान से शिव पूजा करने से मनचाहा वर प्राप्त होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

Advertisement

सावन सोमवार 2026 पूरी लिस्ट

पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 सावन सोमवार व्रत एवं पूजन का शुभारंभ
दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 सोम-प्रदोष व्रत का महासंयोग
तीसरा सोमवार 17 अगस्त 2026 नाग पंचमी का पावन संयोग
चौथा सोमवार 24 अगस्त 2026 पूर्णिमा और रक्षाबंधन का संयोग

सावन में सोमवार व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का व्रत रखने से माता पार्वती और भगवान शिव की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं. सावन सोमवार का व्रत कुंवारी कन्याएं योग्य और मनभावन वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं. वहीं, इस दिन शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाने से जातकों के जीवन से ग्रह दोष और मानसिक तनाव दूर होते हैं.

सावन सोमवार पर ऐसे करें महादेव की पूजा

सावन का हर सोमवार भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन सच्चे मन से शिवलिंग का पूजन और जलाभिषेक करने से जीवन के सभी दुख-दर्द, बीमारियां और दरिद्रता दूर होती है. सावन सोमवार के दिन सुबह सबसे पहले स्नानादि करके, भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें. 

Advertisement

फिर, सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें. इसके बाद महादेव की मूर्ति या शिवलिंग को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. फिर, ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए बेलपत्र अर्पित करें और शिवलिंग के पास देसी घी का दीपक या धूप जलाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »