Monthly Horoscope May 2026: मई में कुंभ राशि वालों का बिगड़ेगा बजट, जानें कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति

मई का महीना शुरू होने वाला है. महीने की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस महीने कुछ राशियों को आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इनमें से एक कुंभ राशि भी है. आइए सभी राशियों का हाल जानते हैं.

Advertisement
मई का महीना आर्थिक रूप से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए चिंताजनक साबित हो सकता है. (Photo: ITG) मई का महीना आर्थिक रूप से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए चिंताजनक साबित हो सकता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

मई का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना आर्थिक रूप से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए चिंताजनक साबित हो सकता है. महीने की शुरुआत में मेष राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे. वहीं, शनि और मंगल की मीन राशि में युति रहने वाली है. इसके अलावा चंद्रमा तुला, गुरु मिथुन, शुक्र वृषभ, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेगा. ग्रहों की यह स्थिति आर्थिक मोर्चे पर सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम का संकेत दे रही है. आइए जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मई में आमदनी सामान्य रह सकती है. लाभ भाव के स्वामी शनि द्वादश भाव में होने से कमाई में देरी या खर्च के साथ लाभ मिल सकता है. राहु की स्थिति अचानक लाभ दिला सकती है. 14 मई तक बचत के अच्छे अवसर बनेंगे, लेकिन बाद में खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश सोच-समझकर करें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मेहनत के अनुसार फल मिलने के योग हैं. नौकरी और व्यापार में प्रयास सफल रहेंगे. हालांकि बचत पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है. 15 मई तक अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. महीने के दूसरे हिस्से में स्थिति सुधर सकती है.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद
आज का उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मई लाभकारी साबित हो सकता है. 11 मई के बाद आय में अच्छी वृद्धि संभव है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. धन भाव पर सकारात्मक असर रहेगा. नौकरी बदलने या नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा है.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को 14 मई तक आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं. इसके बाद खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर, सुविधा या शौक की चीजों पर. आय बनी रहेगी, लेकिन बचत के लिए अनुशासन जरूरी होगा. परिवार के लिए खर्च बढ़ सकता है.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सिल्वर
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए महीने का दूसरा भाग ज्यादा लाभकारी रहेगा. पहले हिस्से में आय के रास्तों में रुकावटें आ सकती हैं. बाद में नौकरी और व्यापार दोनों में सुधार होगा. मेहनत के अनुसार धन लाभ मिलेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: सुनहरा
आज का उपाय: सूर्य को जल दें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मई में औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. 14 मई तक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कुछ अनावश्यक खर्च भी बने रहेंगे. बृहस्पति की कृपा से धन संतुलन बना रहेगा. आय-व्यय का सही हिसाब रखना जरूरी है.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
आज का उपाय: गौ सेवा करें.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए महीने का पहला हिस्सा लाभकारी रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. 11 मई तक बचत के अवसर अच्छे रहेंगे. बाद में खर्च बढ़ सकता है. लोन या फाइनेंस संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: गुलाबी
आज का उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना ठीकठाक रहेगा. पहले भाग में लाभ बेहतर रहेगा, बाद में गति धीमी हो सकती है. धन आएगा, लेकिन टिकाने में मेहनत करनी पड़ेगी. बड़े फैसले सोचकर लें. जोखिम वाले निवेश से दूरी रखें.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: मरून
आज का उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को 14 मई के बाद मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आय धीरे-धीरे सुधरेगी, लेकिन बचत पक्ष कमजोर रह सकता है. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो आर्थिक परेशानी नहीं होगी.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला
आज का उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मई आय के लिहाज से अच्छा रह सकता है. कमाई के अवसर बनेंगे, लेकिन अचानक खर्च भी हो सकते हैं. बचत करने के लिए वरिष्ठ लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च संभव है.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
आज का उपाय: शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मेहनत के अनुसार कमाई मिलने के योग हैं. पुराने अटके पैसे वापस मिल सकते हैं. बचत पक्ष मिला-जुला रहेगा. शुरुआत में पैसों की बचत होगी. लेकिन महीने के मध्य के बाद पैसा बचाना थोड़ा मुश्किल होगा. हालांकि आय अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ जरूरी खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय सकारात्मक है.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी
आज का उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों की आय बनी रहेगी, लेकिन पिछले महीनों जैसी तेज कमाई नहीं दिख रही. नया बड़ा लाभ फिलहाल नहीं दिखता, पर नुकसान भी नहीं होगा. 11 मई के बाद बचत के अवसर बेहतर बनेंगे. कारोबार में बरकत संभव है.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीला
आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement