Monthly Rashifal July 2026: तुला राशि को नौकरी-व्यापार में लाभ, जानें आपके लिए कैसा होगा जुलाई

ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. इस महीने बृहस्पति अस्त होंगे. शनि की उल्टी चाल शुरू होगी. ऐसे में यह महीना सभी राशियों को विशेष परिणाम दे सकता है.

Advertisement
जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. (Photo: ITG) जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

जुलाई का महीना शुरू हो चुका है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. इस महीने बृहस्पति अस्त होंगे. शनि की उल्टी चाल शुरू होगी. कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग भी बनने वाला है. प्रवीण मिश्र ने ग्रहों की इसी चाल के आधार पर सभी 12 राशियों का हाल बताया है. आइए जानते हैं कि यह महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मेहनत और धैर्य का रहेगा. करियर में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और विशेष रूप से शिक्षण व प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. 15 से 25 जुलाई के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य और खानपान को लेकर लापरवाही न करें.

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें.

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर मिलेंगे. 1 से 20 जुलाई के बीच धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. नौकरी में प्रगति के संकेत हैं, जबकि व्यापारियों को उधार और जोखिम से बचने की सलाह दी गई है.

उपाय: प्रतिदिन भगवान कृष्ण की पूजा करें.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरी में उत्साह के साथ काम करने से लाभ मिलेगा. व्यापार में बड़े कर्ज या लोन लेने से बचें. 5 से 20 जुलाई का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा.

उपाय: भगवान कृष्ण की पूजा करें और महीने में एक बार मंदिर में बांसुरी अर्पित करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस महीने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होगी. शिक्षण और वाणी से जुड़े क्षेत्रों में कार्य करने वालों को लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं. पेट संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.

उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की मानसिक चिंताएं कम हो सकती हैं. नौकरी में सतर्क रहना जरूरी होगा और व्यापारियों को उधार के लेन-देन से बचने की सलाह है. 10 से 25 जुलाई के बीच महत्वपूर्ण कार्य करना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के लिए नई चीजें सीखना लाभदायक रहेगा. व्यापार में लाभ की संभावना है. वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी से बचें.

Advertisement

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह महीना धन लाभ और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा. 1 से 15 जुलाई का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ रहेगा. संक्रमण संबंधी बीमारियों से बचाव रखें.

उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को धैर्य और योजना के साथ काम करना होगा. नौकरी में प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी. व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें. 15 से 25 जुलाई के बीच बड़े फैसले लेना लाभदायक रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं. व्यवसाय विस्तार की योजना बना रहे हैं तो व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें. 5 से 20 जुलाई का समय शुभ रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. धन लाभ और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. व्यापार में लाभ बढ़ सकता है. 15 से 30 जुलाई के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ रहेगा. उधार और लोन लेने से बचें.

Advertisement

उपाय: भगवान शिव को प्रतिदिन जल अर्पित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का लाभ मिलेगा. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें. व्यापारियों को जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा नहीं करना चाहिए. 1 से 15 जुलाई का समय महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें.

उपाय: 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को आलस्य छोड़कर पूरी लगन से काम करना होगा. 10 से 25 जुलाई का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ रहेगा.

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »