Dhanteras 2026: धनतेरस पर कुबेर देव को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Dhanteras 2026: धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है. जानें कुबेर देव को प्रिय 3 भोग कौन-से हैं और पूजा में इन्हें अर्पित करने की धार्मिक मान्यता क्या है.

Advertisement
भगवान कुबेर को कौन-से तीन भोग विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं.  भगवान कुबेर को कौन-से तीन भोग विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं. 

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में भगवान कुबेर को धन और समृद्धि का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं और उनके पास अपार धन-संपत्ति है.  यही वजह है कि धन-संपत्ति और आर्थिक खुशहाली की कामना करने वाले लोग कुबेर देव की पूजा करते हैं.  खासतौर पर धनतेरस और दिवाली के मौके पर भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है.  मान्यता है कि विधि-विधान से कुबेर देव की पूजा करने और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.  आइए जानते हैं कि भगवान कुबेर को कौन-से तीन भोग विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं. 

Advertisement

1. धनिया की पंजीरी
भगवान कुबेर को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना शुभ माना जाता है.  इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.  इसके लिए सबसे पहले साबुत धनिया को हल्का भूनकर अच्छी तरह पीस लें.  अब इसमें स्वादानुसार चीनी और घी मिलाकर पंजीरी तैयार कर लें. पूजा के दौरान इस भोग को भगवान कुबेर के सामने अर्पित करें.  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. 

2. गुड़ की लापसी
भगवान कुबेर को गुड़ और घी से बनी लापसी का भोग भी प्रिय माना जाता है.  इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें.  इसमें आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें.  जब आटे से खुशबू आने लगे, तब इसमें गुड़ और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं.  इसे अच्छी तरह पकने दें.  तैयार होने के बाद लापसी को भगवान कुबेर को अर्पित करें.  मान्यता है कि इस भोग से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. 

Advertisement

3. चावल की खीर
चावल की खीर को भी भगवान कुबेर के प्रिय भोगों में शामिल माना जाता है.  दूध, चावल और चीनी से तैयार होने वाली यह मिठाई पूजा के लिए शुभ मानी जाती है.  इसे बनाने के लिए दूध में चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.  चावल अच्छी तरह पक जाएं तो इसमें चीनी मिलाएं.  चाहें तो स्वाद के लिए इलायची और मेवे भी डाल सकते हैं.  खीर तैयार होने के बाद भगवान कुबेर को इसका भोग लगाएं.  धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है और घर में आर्थिक खुशहाली आती है. 

कुबेर देव को भोग लगाने का क्या है महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कुबेर की पूजा करने से व्यक्ति को धन-संपत्ति और वैभव की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.  पूजा के दौरान अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भोग अर्पित करना चाहिए.  माना जाता है कि कुबेर देव की कृपा से कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.  परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए भी कुबेर देव की पूजा को शुभ माना गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »