मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए घर-परिवार के लिहाज से दिन सहज रह सकता है. आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में तेजी लाएंगे और बातचीत में मधुरता बनाए रखने में सफल होंगे. घर पर अतिथियों का आगमन संभव है. अपनों से मुलाकात और सुखद बातचीत के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं को भी आगे बढ़ा पाएंगे.
श्रेष्ठ लोगों से आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. धन-संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में बन सकते हैं और विभिन्न काम समय पर पूरे होने की उम्मीद है. घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा. अपने वादों को निभाने पर जोर दें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: सिंदूरी
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा-वंदना करें. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के घर में आनंद का माहौल रह सकता है. संबंधियों से मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. महत्वपूर्ण परिणाम आपके पक्ष में बनने की संभावना है. नए और आधुनिक तरीकों से किए गए प्रयासों को गति मिलेगी. लाभ की स्थिति बेहतर रह सकती है और शुभ कार्यों की रूपरेखा तैयार हो सकती है.
दूसरों के सम्मान का ध्यान रखना और संवेदनशीलता से काम लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा. करियर और कारोबार में अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखने का प्रयास करेंगे. सहयोगियों से संपर्क और संवाद बेहतर हो सकता है. विभिन्न मामलों में परिवार और आसपास के लोगों का सहयोग मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 2, 4 और 6
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना से करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें. रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी. क्षमता से अधिक निवेश करने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और पेशेवर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें. कारोबारी मामलों में फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा.
कामकाज में समय-सीमा और प्रबंधन पर ध्यान दें. खर्चों को नियंत्रित रखने की कोशिश करें. यात्रा की संभावना भी बन सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमों का पालन करें. रिश्तेदारों के साथ सहमति बढ़ाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा.
शुभ अंक: 2, 3, 4 और 5
शुभ रंग: आंवले जैसा रंग
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा-वंदना करें. आर्थिक मामलों में सजग रहें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उपलब्धियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आप अपनी कोशिशों को प्रभावी बनाएंगे और लाभ कमाने के अवसरों का फायदा उठा सकते हैं. कामकाज में उपलब्धियां बढ़ने की संभावना है. कार्यक्षमता में सुधार होने से उत्साह बना रहेगा. अपनों के साथ यादगार पल साझा करने का अवसर भी मिल सकता है.
करियर और कारोबार में सकारात्मक स्थिति रहने के संकेत हैं. आय के विभिन्न स्रोतों से लाभ बढ़ सकता है और प्रबंधन से जुड़े काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं. अनुशासन और उत्साह के साथ काम करने से महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी. कुछ समझौते आपके पक्ष में बन सकते हैं और नए अवसर सामने आ सकते हैं.
शुभ अंक: 2 और 3
शुभ रंग: ऑरेंज
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. आत्मविश्वास बनाए रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रह सकती है. कारोबार में लाभ की स्थिति बेहतर होने की संभावना है. करीबियों के साथ बातचीत सुखद रहेगी और प्रशासन से जुड़े मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है. आप विभिन्न कामों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. घर में भी आनंद का वातावरण बना रह सकता है.
पैतृक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कार्यों को गति मिलेगी. आर्थिक सौदेबाजी में सफलता मिल सकती है. अपनों के लिए समय निकालना और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. परिवार और आसपास के लोगों का समर्थन आपके मनोबल को मजबूत कर सकता है.
शुभ अंक: 1, 3 और 4
शुभ रंग: सनराइज
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना से करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और मां लक्ष्मी की पूजा-वंदना करें. बड़ों की तरह उदारता और समझदारी दिखाएं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. व्यावसायिक कामकाज में आपका प्रदर्शन प्रभावी रह सकता है. करीबियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और प्रशासन से जुड़े विषयों में प्रगति की संभावना है. कारोबारी बातचीत में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा.
दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय का उपयोग कर सकते हैं. आस्था और विश्वास के साथ किए गए प्रयासों से अपेक्षित सफलता मिलने की उम्मीद है. बड़ों का समर्थन मिल सकता है और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर रहेगा. धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है.
शुभ अंक: 2, 3, 4 और 5
शुभ रंग: खाकी
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. अपने प्रयासों में आस्था बनाए रखें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही से बचना होगा. दिनचर्या को व्यवस्थित रखने और नियमित गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी. शरीर से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें. आर्थिक लेनदेन में भी सावधानी बरतें और किसी तरह की जल्दबाजी से बचें.
कामकाज में जिम्मेदारियों को निभाने पर जोर रहेगा. नियमों का पालन करें और अपने काम की गति को व्यवस्था के अनुरूप बनाए रखें. भौतिक संसाधनों पर खर्च करने की इच्छा हो सकती है, लेकिन किसी समझौते या फैसले पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह विचार करें. व्यवहार में सहजता और सतर्कता बनाए रखना उपयोगी रहेगा.
शुभ अंक: 3, 4 और 6
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना से करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें. व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक करीबियों के साथ संपर्क और संवाद बढ़ाने पर ध्यान देंगे. परिवार और अन्य लोगों को साथ लेकर चलने में सफलता मिल सकती है. सामूहिक नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बढ़ सकता है. कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखेंगे.
उद्योग और उत्पादन से जुड़े कामों में प्रभावी प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है. बातचीत और बैठकों में सहजता बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने में तेजी दिखा सकते हैं. लाभ और प्रभाव में वृद्धि की संभावना है. साझा अवसरों का सही इस्तेमाल करने से कामकाज में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. दूसरों के प्रति सहनशीलता बनाए रखें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को व्यावसायिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. कामकाज में निरंतरता और नियमितता बनाए रखना जरूरी रहेगा. लक्ष्यों को पूरा करने के लिए धैर्य से आगे बढ़ें. कार्यक्षेत्र में नियमों और व्यवस्था के अनुरूप काम करने पर जोर रहेगा. बड़ों की सलाह को व्यवहार में लाना उपयोगी हो सकता है.
छोटी-मोटी चर्चाओं को अधिक महत्व देने से बचें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. संसाधनों के प्रबंधन पर ध्यान रहेगा. विरोधियों के सामने अपनी स्थिति मजबूत रखने का प्रयास करेंगे. आर्थिक लेनदेन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. बैंक लोन से संबंधित काम आगे बढ़ने की संभावना है, लेकिन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें. फैसले लेते समय तर्कशीलता बनाए रखें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर बढ़ सकते हैं. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और घर में सुखद वातावरण रहने की संभावना है. पद और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में मजबूती आ सकती है. धन लाभ होगा. मित्रों के साथ नई गतिविधियों को बढ़ावा देंगे और अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं.
करीबियों के साथ संपर्क बढ़ाने से व्यक्तिगत संबंध बेहतर रहेंगे. कामकाज और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास कर सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी और शुभ समाचार मिलने की संभावना है. पेशेवर लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. रिश्तों में सम्मान और विश्वास बनाए रखना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.
शुभ अंक: 2, 4 और 8
शुभ रंग: गेहूंआ
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा-वंदना करें. आपसी विश्वास बढ़ाने पर ध्यान दें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. पेशेवर प्रयासों में बेहतर परिणाम पाने की संभावना है. सुविधाओं और जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए सक्रिय रहेंगे. हालांकि, पारिवारिक मामलों में विनम्रता से काम लेना जरूरी होगा. अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन व्यक्तिगत प्रयासों में जल्दबाजी से बचें.
घर के सदस्यों पर ध्यान देने के साथ कामकाज को भी आगे बढ़ाएंगे. कुछ परिस्थितियां मिली-जुली रह सकती हैं. लंबित कार्यों को पूरा करने में सतर्कता बरतें और जिद करने से बचें. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े मामलों में सुधार की संभावना है. धैर्य और सहजता से काम लेने पर परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3, 4 और 8
शुभ रंग: पीतांबरी
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. अपनी बात सीमित और स्पष्ट शब्दों में रखें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बनी रह सकती है. आसपास का माहौल सुखद रहने की संभावना है और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को निभाने के साथ दूसरों के प्रति सहयोगी रवैया रखेंगे. व्यावसायिक पक्ष मजबूत रह सकता है और विभिन्न प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है.
सहयोग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और भाईचारे को मजबूत करने के अवसर मिल सकते हैं. मुलाकात और बातचीत में पहल करेंगे. वित्तीय और वाणिज्यिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में बनने की संभावना है. कोई शुभ सूचना मिल सकती है. संवेदनशीलता बनाए रखते हुए कामकाज में लाभ बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें और मां लक्ष्मी की पूजा-वंदना करें. आलस्य छोड़कर अपने काम समय पर पूरे करें.
अरुणेश कुमार शर्मा