Guru Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में आएंगे गुरु, 4 राशियों के लिए अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ

Guru Gochar 2026: 19 अगस्त से बुध के नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. जानिए मिथुन, कन्या, तुला और मकर समेत किन 4 राशियों को अक्टूबर तक मिलेगा छप्परफाड़ लाभ.

Advertisement
इस गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी, (Photo: Pixabay) इस गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी, (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

Guru Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का सीधा असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है.  आने वाले दिनों में ग्रहों की चाल में एक बेहद महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका सीधा और सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति जल्द ही अपनी चाल बदलते हुए बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. 19 अगस्त को गुरु ग्रह बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका यह प्रभाव अक्टूबर के अंत तक यानी लगभग ढाई महीने तक बना रहेगा. इस गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी, आइए विस्तार से जानते हैं. 

Advertisement

इन 4 राशियों के जीवन में आएगी बड़ी राहत
1. मिथुन राशि
गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ रहा है.  इस अवधि में आपके वे तमाम रुके हुए काम गति पकड़ेंगे जो काफी समय से अटके हुए थे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी या नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी. वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों को कोई फायदेमंद नई डील हाथ लग सकती है.  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा . 

2. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा.  इस दौरान आपकी लंबे समय से की जा रही मेहनत आखिरकार रंग लाएगी.  आपके काम की तारीफ दफ्तर में हर तरफ होगी .  वरिष्ठ अधिकारियों (सीनियर्स) का पूरा सहयोग मिलेगा.  जो युवा लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को भी भारी मुनाफा होने के योग हैं. 

Advertisement

3. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर एक लंबी और सुकून भरी राहत लेकर आएगा.  पिछले कुछ वक्त से आर्थिक मोर्चे पर जिन मुश्किलों का सामना आप कर रहे थे, वे अब धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी.  अगर आप कोई नया वेंचर या बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय पूरी तरह से आपके फेवर में रहेगा. परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा . इसका सकारात्मक असर आपके कामकाज पर भी साफ नजर आएगा. 

4. मकर राशि
मकर राशि के लोग भी गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद चैन की सांस ले सकेंगे. यह समयावधि आपके जीवन में तरक्की के नए द्वार खोलेगी.  नौकरी में प्रमोशन या आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके हाथ लग सकते हैं. व्यापार में शानदार मुनाफा होने की संभावना है.  यदि आपका धन कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी वापस मिलने के पूरे योग हैं.  इस दौरान आपके द्वारा लिए गए सही फैसले भविष्य में बड़ा लाभ देंगे. 

गुरु गोचर के इन अचूक उपायों से चमकाएं अपनी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और बुध के नक्षत्र का मेल होता है, तो ज्ञान, वाणी और व्यापार में विशेष लाभ के लिए कुछ खास उपाय करने से गोचर के फल कई गुना बढ़ जाते हैं. 

Advertisement

भगवान विष्णु की आराधना: नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें. इससे गुरु ग्रह की विशेष मिलती है. 
पीले वस्त्र और वस्तुओं का प्रयोग: इस विशेष अवधि में जितना हो सके पीले रंग के वस्त्र पहनें.  इसके साथ ही गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को पीली दाल, चने की दाल, पीले फल (विशेषकर केले) और हल्दी का दान करें. 

मंत्र जाप: देवगुरु बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का रुद्राक्ष की माला से सच्चे मन से नियमित रूप से जाप करें. 

बुध को मजबूत करने के उपाय: चूंकि गुरु अश्लेषा नक्षत्र यानी बुध के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, इसलिए बुध को मजबूत करना भी जरूरी है. इसके लिए नियमित रूप से गाय को हरा चारा खिलाएं. 

वाणी की शुद्धता और संयम: इस दौरान अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें.  भूलकर भी किसी का दिल न दुखाएं, क्योंकि शब्दों और बुद्धिमत्ता के कारक बुध ग्रह के नक्षत्र में हो रहे इस गोचर के दौरान आपकी मीठी बोली ही आपके बिगड़े काम बनाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »