Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष आज से शुरू, सुबह ही कर लें ये 5 काम, पूरे साल रहेगी सुख-समृद्धि

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर की शुरुआत होती है. इस साल 19 मार्च से हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2083' शुरू होगा. इस नववर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. मान्यता है कि इस दिन कुछ शुभ कार्य करने से पूरा वर्ष मंगलमय बन सकता है.

Advertisement
. इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होगी और यह 'विक्रम संवत 2083' होगा. (Photo: ITG) . इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होगी और यह 'विक्रम संवत 2083' होगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी तिथि से हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है. इसे नव संवत्सर भी कहा जाता है. इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और यह 'विक्रम संवत 2083' होगा. इसका नाम रौद्र संवत्सर होगा, जिसके राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि अगर हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर कुछ खास काम कर लिए जाएं तो पूरा साल उत्तम गुजर सकता है. आइए जानते हैं.

Advertisement

घर की सफाई
हिंदू नववर्ष के पहले सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. ईश्वर की कृपा होती है. क्योंकि भगवान स्वच्छ स्थान पर ही पधारते हैं. नववर्ष की प्रथम भोर में अगर आप मुख्य द्वार पर एक रंगोली बनाएं और दीप जलाएं तो और भी उत्तम परिणाम मिलेंगे.

पूजा-पाठ
नववर्ष की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और अपने ईष्ट देवों को स्मरण करें. इसके बाद स्नान करें और साफ-सुथरें वस्त्र धारण करें. फिर मंदिर में जाकर भगवान के सामने एक दीपक जलाएं और उनकी विधिवत पूजा करें. भगवान को फल, फूल चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं. इस दिन नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं तो इस पूजा का फल कई गुना अधिक हो सकता है.

मंत्रों का जाप
नववर्ष की शुभ वेला पर भगवान का ध्यान करें. कुछ मंत्रों का जाप करना भी आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है.  आर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं. गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. जबकि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु और रोग-बीमारियों का भय दूर होगा.

Advertisement

नए काम या शुभ कार्य का संकल्प
हिंदू नववर्ष नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस दिन किसी नए कार्य की शुरुआत या कोई नया संकल्प लेना बहुत अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है. 

दान-पुण्य
हिंदू नववर्ष के पहले दिन यदि आप दान पुण्य करते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा. इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान देने से बड़ा पुण्य मिल सकता है. चूंकि इस वर्ष के राजा गुरु बृहस्पति हैं. इसलिए आप इनसे जुड़ा ही दान करें तो अच्छा होगा. आप चने की दाल, हल्दी, केला, पीले वस्त्र, गुड़, केसर, मिश्री कांसे के बर्तन या सामर्थ्य के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं.ो

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement