Guru Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, धर्म, समृद्धि और उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा कारक माना गया है. जब भी गुरु की चाल या उनके नक्षत्र में बदलाव होता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. द्रिक के अनुसार, अक्टूबर का महीना ज्योतिषीय हलचल के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि अब 8 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी स्थिति में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहे हैं.
इस दिन गुरु ग्रह अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. गुरु के इस नक्षत्र पद परिवर्तन से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं और उनके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर से किन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है और किसके अच्छे दिन लौटने वाले हैं.
गुरु के नक्षत्र गोचर का महत्व
देवगुरु बृहस्पति इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिससे इनकी स्थिति बेहद मजबूत मानी जाती है. जब गुरु अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे, तो इसका प्रभाव संवाद, बौद्धिक क्षमता, वित्त और करियर के क्षेत्र पर विशेष रूप से पड़ेगा. इस समयावधि में कई जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा और लंबे समय से चली आ रही अड़चनें दूर होंगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का यह परिवर्तन जीवन में नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो साझेदार के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे. अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. परिवार के साथ बेहतरीन समय बीतेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इस राशि में गुरु को उच्च का माना गया है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में जबर्दस्त बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों और सुझावों को पूरा महत्व मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं. शिक्षा, मीडिया और वित्त (Finance) क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है. अविवाहित जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है या रिश्ते के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है. समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.
aajtak.in