Grah Gochar 2026: फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग, इन लोगों की लाइफ में आएगा टर्निंग पॉइंट

Grah Gochar 2026: फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में बन रहा खास ग्रह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
बुध, शुक्र, शनि, गुरु समेत 6 ग्रह एक साथ एक लाइन में आएंगे (Photo: ITG) बुध, शुक्र, शनि, गुरु समेत 6 ग्रह एक साथ एक लाइन में आएंगे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

Grah Gochar 2026: फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय कई बड़े ग्रह एक ही सीधा नजर आने वाले है, जिसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. जब कई ग्रह एक सीधी रेखा में आकर सक्रिय होते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस दौरान बुध, शुक्र, शनि, गुरु के साथ यूरेनस और नेप्च्यून भी एक लाइन में नजर आ सकते हैं. यह स्थिति मार्च तक बनी रहने की संभावना है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और बुध-शुक्र के साथ राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. वहीं, 28 फरवरी के आसपास मंगल और चंद्रमा भी कुंभ में पहुंचकर इस योग को और मजबूत कर देंगे. ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभ के संकेत मिल रहे हैं. 

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. जो योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थीं, वे अब आगे बढ़ सकती हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापार में विस्तार और नई साझेदारी के मौके मिल सकते हैं. सैलरी के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी में भी कमाई के अवसर बढ़ेंगे. निजी जीवन में खुशियां आएंगी. रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा. इस दौरान सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. आय बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement