4 जुलाई तक रहेगा गजलक्ष्मी राजयोग! ये 4 राशि वाले हो सकते हैं अमीर

8 जून से शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बना हुआ है, जो कि 4 जुलाई तक बना रहेगा. दोनों ही योगों को ज्योतिष में शुभ और लाभकारी माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को लाभ देने वाला है.

Advertisement
गुरु-शुक्र की यह युति 4 जुलाई तक जातकों को लाभ देगी. (Photo: ITG) गुरु-शुक्र की यह युति 4 जुलाई तक जातकों को लाभ देगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

जून के पहले सप्ताह गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हुआ था. फिर 8 जून को शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया और गुरु-शुक्र की युति से यहां गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ. यह संयोग 4 जुलाई तक बना रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग धन, समृद्धि और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है. ज्योतिषविदों ने बताया है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों को खूब लाभान्वित करेगा.

Advertisement

मेष राशि: करियर और आय में लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना गया है. नौकरी और पेशेवर जीवन में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कमाई के नए स्रोत भी बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है. आपको धन की आसानी से प्राप्ति भी होगी.

वृषभ राशि: अचानक धन लाभ के संकेत
वृषभ राशि के लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. पहले से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. किसी निवेश या पुराने लेन-देन से भी लाभ मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक मामलों में राहत महसूस हो सकती है. रोग-बीमारियों से भी इस दौरान आपको राहत मिलने वाली है.

Advertisement

कर्क राशि: भाग्य देगा साथ
कर्क राशि में ही गुरु और शुक्र की युति बनने जा रही है. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. धन अर्जित करने के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. भाग्य का सहयोग कई कार्यों को आसान बना सकता है.

वृश्चिक राशि: कई दिशाओं से मिल सकते हैं अवसर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी बताया गया है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »