August 2026 Vrat Tyohar: शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में मनाए जाएंगे ये बड़े त्योहार

अगस्त का महीना शुरू होेने वाला है. यह महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इस महीने होगा.

Advertisement
अगस्त के महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. (Photo: ITG) अगस्त के महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है. इस पूरे महीने श्रावण मास भी रहेगा. व्रत-त्योहारों के लिहाज से यह महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. साथ ही, कई बड़े ग्रह भी अपनी राशि इस महीने बदलेंगे. आइए जानते हैं कि अगस्त 2026 का महीना व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की चाल के लिहाज से कैसा रहेगा.

Advertisement

अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार

3 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
9 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा
28 अगस्त 2026- रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026- गायत्री जयंती
31 अगस्त 2026- कजरी तीज
31 अगस्त 2026- श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी

ग्रहों का राशि परिवर्तन

1 अगस्त: शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश
महीने की शुरुआत शुक्र के राशि परिवर्तन से होगी. 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में कन्या शुक्र की नीच राशि मानी जाती है. ऐसे में प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा. अनावश्यक खर्च और भावनात्मक फैसलों से बचना बेहतर होगा.

Advertisement

2 अगस्त: मंगल का मिथुन राशि में गोचर
2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है. नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कठिन कामों को पूरा करने का उत्साह भी बढ़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं और पेशेवर जीवन में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

5 अगस्त: बुध का कर्क राशि में प्रवेश
5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य और गुरु विराजमान होंगे. इन तीनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. यह योग बुद्धि, निर्णय क्षमता, शिक्षा, व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों में कई लोगों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है.

17 अगस्त: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है. प्रशासन, सरकारी क्षेत्र और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा सकती है.

22 अगस्त: बुध का सिंह राशि में गोचर
22 अगस्त को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के बाद संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मक सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. व्यापार, शिक्षा, मीडिया और संचार से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »