Angarak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक प्रभावकारी और मायावी छाया ग्रह माना जाता है. सावन के पवित्र महीने में 2 अगस्त को राहु अपनी चाल में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहे हैं. 2 अगस्त को राहु अपने ही नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं. राहु के मंगल के नक्षत्र में आने से 'अंगारक योग' जैसी स्थिति निर्मित होगी. राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. जहां कुछ राशियों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी, वहीं 4 भाग्यशाली राशियों को अचानक बड़ा आर्थिक और व्यावसायिक लाभ मिल सकता है.
ज्योतिष में राहु और मंगल के संबंध का प्रभाव
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय राहु का सिर धड़ से अलग हो गया था, जिसे राहु और निचले हिस्से को केतु कहा गया. राहु व्यक्ति के मन, भ्रम और सोच को नियंत्रित करता है.
क्या होता है जब राहु मंगल के नक्षत्र में आता है?
ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और क्रोध का कारक माना जाता है. जब राहु का संबंध मंगल के नक्षत्र से बनता है, तो अंगारक योग का प्रभाव देखने को मिलता है. इसके कारण व्यक्ति में अचानक गुस्सा, जल्दबाजी में गलत फैसले लेने की प्रवृत्ति और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसे समय में वाणी और आचरण पर संयम रखना बेहद जरूरी होता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. आपकी पुरानी योजनाएं अब धरातल पर आएंगी और उनसे लाभ मिलने लगेगा. करियर और बिजनेस में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में निवेश से शानदार रिटर्न मिल सकता है. यदि आप शेयर बाजार, रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लगे हैं, तो अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर नए और बेहतर मौके मिलेंगे. विशेषकर जो लोग रिसर्च, मीडिया, आईटी या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है.
अंगारक योग के दौरान रखें ये सावधानियां
- किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें.
- वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें.
- पारिवारिक मामलों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के विवादों से बचें.
aajtak.in