Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना नहीं तो खरीदें ये सस्ती चीजें, मिलेंगे शुभ फल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन कम बजट में भी कुछ खास चीजें खरीदकर शुभ फल पाया जा सकता है. जानें अक्षय तृतीया पर कौन-कौन सी सस्ती चीजें खरीदना लाभकारी होता है.

Advertisement
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये एक काम (Photo: ITG) अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये एक काम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

Akshaya Tritiya 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार के दिन मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो भी  काम किया जाता है, उसका फल कभी खत्म नहीं होता और बढ़ता ही रहता है. इसी वजह से लोग इस दिन सोना खरीदते हैं, लेकिन हर किसी के लिए सोना लेना आसान नहीं होता है. ऐसे में आप बिना ज्यादा खर्च किए भी इस दिन को खास बना सकते हैं. कुछ सस्ती और रोजमर्रा की चीजें खरीदना भी उतना ही शुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन सी सस्ती चीजें खरीदनी चाहिए. 

Advertisement

मिट्टी की चीजें खरीदें

अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा, दीया या गमला खरीदना अच्छा माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शांति बनी रहती है.

तांबे के बर्तन लें

तांबा भी शुभ धातु माना जाता है. इस दिन तांबे का लोटा या बर्तन खरीदना घर के लिए अच्छा होता है.

हल्दी और चावल खरीदें

हल्दी और चावल पूजा में काम आते हैं और इन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन इन्हें खरीदना और घर लाना अच्छा होता है.

साबुत धनिया लें

अक्षय तृतीया पर साबुत धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है. इसे धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

लाल कपड़ा या रूई

लाल कपड़ा और रूई भी पूजा में उपयोगी होती है. इन्हें खरीदना भी शुभ फल देने वाला माना जाता है.

Advertisement

दान-पुण्य भी करें

अगर आप कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं, तो इस दिन जरूरतमंदों को दान करना भी उतना ही अच्छा माना जाता है. इससे मन को सुकून मिलता है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सुबह (चर, लाभ, अमृत): सुबह 10:49 से लेकर दोपहर 12:21
दोपहर (शुभ): 01:58 पीएम से लेकर 03:35 पीएम
शाम (शुभ, अमृत, चर): 06:50 पीएम से लेकर 10:58 पीएम
रात (लाभ): 01:43 एम से लेकर 03:06 एम (20 अप्रैल)
सुबह जल्दी (शुभ): 04:29 एम से लेकर 05:52 एम AM (20 अप्रैल)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement