Advertisement

धर्म की ख़बरें

Virat Anushka Visited Premanand Maharaj Ashram: 6 महीने के अंदर चौथी बार विराट-अनुष्का ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, सादगी ने जीता दिल

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST
  • 1/9

वृंदावन के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज के पास हर कोई दूर दूर से दर्शन करने आता है. उनके भक्त सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश तक में मौजूद हैं. वहीं, आम जनता से लेकर बड़े दिक्कज, एक्टर भी उनके भक्त हैं. (Photo: Instagram/@Bhajanmargofficial)

  • 2/9

इन्हीं बड़े सेलेब्स में एक हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली. जिन्हें अक्सर हर अच्छे मौके पर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते देखा गया है. (Photo: Screengrab/@Bhajanmargofficial) 

  • 3/9

हाल ही में 22 जुलाई 2026 यानी बुधवार के दिन दोबारा अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे. 6 महीने के अंदर चौथी बार इस कपल ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. (Photo: X/@KohliSensation)

Advertisement
  • 4/9

वायरल वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते नजर आए और उन्होंने लोगों से 'राधे-राधे' भी कहा. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. (Photo: X/@KohliSensation)

  • 5/9

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का झुकाव अध्यात्म की ओर कितना गहरा है, यह बात हर किसी के सामने है. दोनों का मानना है कि व्यस्त दिनचर्या के बीच ध्यान और शांत माहौल उनकी जिंदगी को मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है. (Photo: X/@KohliSensation)

  • 6/9

इससे पहले विराट अनुष्का कब कब जा चुके वृंदावन?

विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज जी से पहली मुलाकात जनवरी 2023 में हुई थी. इस दौरान दोनों अपनी नन्हीं बेटी वामिका को भी साथ लाए थे. सादगी भरे अंदाज में पहुंचे इस कपल ने महाराज जी के सामने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया था. (Photo: Instagram/@Bhajanmargofficial)

Advertisement
  • 7/9

इसके बाद जनवरी 2025 में भी विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ महाराज जी के आश्रम पहुंचे थे. फिर, मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद भी यह जोड़ा एक बार फिर केली कुंज आश्रम पहुंचा था. (Photo: Instragram/@Bhajanmargofficial)

  • 8/9

उसके बाद साल 2025 के अंत में भी विराट और अनुष्का महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने गले में तुलसी की कंठी माला पहनी थी. (Photo: Instragram/@Bhajanmargofficial)

  • 9/9

फिर, फरवरी 2026 में दोनों ने आम भक्तों की तरह जमीन पर बैठकर करीब एक घंटे तक महाराज जी के प्रवचन सुने और भक्ति भाव में लीन रहे. उसके बाद अप्रैल 2026 में भी सुबह के शांत वातावरण में आश्रम पहुंचकर जीवन, कर्म और निष्काम भक्ति पर गहन मार्गदर्शन लिया था. उसके बाद, कल से पहले जून 2026 में आईपीएल चैंपियन बनने के तुरंत बाद विराट और अनुष्का एक बार फिर नंगे पैर केली कुंज आश्रम पहुंचे थे. (Photo: Instragram)

Advertisement
Advertisement
Advertisement