Advertisement

धर्म की ख़बरें

Virat Anushka Sprituality: 'आस्था पर उंगली उठाना है गलत...' विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्ति पर सवाल उठाने वालों पर भड़के मोहम्मद शमी

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST
  • 1/7

Mohammad Shami Talked About Virat Anushka Sprituality: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी गहरी आस्था और आध्यात्मिक झुकाव के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. दोनों समय-समय पर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हैं, जिसे लेकर हाल ही में कुछ लोगों ने सवाल उठाए. जिसको लेकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कोहली का खुलकर समर्थन करते हुए उनकी आस्था को निजी मामला बताया और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी श्रद्धा के अनुसार जीवन जीने का पूरा अधिकार है. (Photo: Instagram/@bhajanmargofficial)

  • 2/7

दरअसल, कुछ लोग विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के आध्यात्मिक गुरुओं से मिलने को लेकर उनकी आलोचना कर रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भी दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे. जब शमी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि विराट कोहली हमेशा से अपने पूजा-पाठ और आस्था को लेकर काफी समर्पित रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि मंदिर जाना या गुरुओं से मिलना हर व्यक्ति की अपनी पसंद है. (Photo: X/@KohliSensation)

  • 3/7

मोहम्मद शमी इंटरव्यू में कहा कि, ' ये अच्छी चीज है. ये अचानक नहीं है, वो बहुत पैशनेट है और अपनी चीजों के लिए पर्टिक्युलर है और टाइम देता है, सिस्टम से रखता है.' शमी ने आलोचकों पर भी निशाना साधा और कहा कि किसी की आस्था को लेकर उसे निशाना बनाना गलत है. उन्होंने कहा कि जो लोग अपने धर्म में गहरी श्रद्धा रखते हैं, उनसे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.
(Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/7

फिर शमी ने कहा कि, 'जहां तक महाराज जी की बात है, मुझे नहीं लगता कि किसी को उंगली उठाने या आपत्ति करने की जरूरत है. अगर आप किसी चीज में विश्वास रखते हैं, तो उसे महत्व देना भी जरूरी है.' (Photo: ITG)

  • 5/7

शमी ने उन दावों पर भी बात की, जिनमें कहा जा रहा था कि अनुष्का की वजह से ही कोहली आस्था के मार्ग पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है भी, तो इसमें कोई बुराई नहीं है और यह पूरी तरह उनका निजी मामला है, इसमें किसी और को दखल देने की जरूरत नहीं है. (Photo: ITG)

  • 6/7

कोहली की दिनचर्या का हिस्सा है आध्यात्मिक जगह

पिछले कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देश के कई मंदिरों और आश्रमों के दौरे किए हैं. खासतौर पर वृंदावन की उनकी यात्राएं ज्यादा चर्चा में रही हैं, जहां यह कपल प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने और शांति से समय बिताने के लिए जाता है.  (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/7

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जा चुके हैं, जिनमें उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आश्रम, उत्तराखंड का कैंची धाम और ऋषिकेश का आनंदमयी मां आश्रम शामिल हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement