Advertisement

धर्म की ख़बरें

Neem Karoli Baba: कैसा है नीम करोली बाबा का पैतृक घर? देखें तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST
  • 1/6

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों अपनी कमाई को लेकर काफी सुर्खियों में है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 100 करोड़ रुपए के पार हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. नीम करोली बाबा को उनके प्रशंसक हनुमान जी का अवतार मानते हैं.

Photo: Sudhir Sharma

  • 2/6

बहुत सारे लोग नीम करोली बाबा को सिर्फ उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम से जोड़कर ही देखते हैं. ज्यादातर लोगों को यह मालूम ही नहीं है कि नीम करोली बाबा का पैतृक स्थान कहां है और वो कहां पैदा हुए थे.

Photo: Sudhir Sharma

  • 3/6

नीम करोली बाबा का पैतृक मकान फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर में स्थित है. यही वो जगह है जहां नीम करोली बाबा का जन्म हुआ था. यहां 'बाबा नीब करोरी' के नाम से उनकी जन्मस्थली भी बताई गई है.

Photo: Sudhir Sharma

Advertisement
  • 4/6

उनके पैतृक स्थल पर बाबा का एक पवित्र धाम भी बनाया गया है जिसमें नीम करोली बाबा की प्रतिमा स्थापित है. इस प्रतिमा के दर्शन करने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं.

  • 5/6

मान्यता है कि नीम करोली बाबा ने बहुत कम उम्र में ही अपना पैतृक गांव अकबरपुरा छोड़ दिया था. छोटी सी उम्र में ही उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो गई थी.

Photo: Sudhir Sharma

  • 6/6

नीम करोली बाबा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर उत्तराखंड के नैनीताल में है, जिसे कैंची धाम कहा जाता है. हालांकि नीम करोली बाबा ने अपने अंतिम दिन वृंदावन में बिताए थे और यहीं उन्होंने समाधि भी ली थी.

Photo: Sudhir Sharma

Advertisement
Advertisement
Advertisement