Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज से खोल दिए गए हैं. जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरे धाम में ''हर-हर महादेव'' और ''जय बाबा केदार'' के जयकारे गूंजने लगे. चारों ओर भक्तिमय माहौल बन गया.
वहीं, केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए. कई श्रद्धालु तो रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. पहाड़ी रास्तों की कठिनाई और ठंड भी उनके जोश को कम नहीं कर पाई.
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद नंदी बाबा के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
इस खास अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया. केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. इससे मंदिर बहुत ही सुंदर लग रहा है.
दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए कतारों में लग गए थे. कई लोग तो रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. ठंड और पहाड़ी रास्तों की कठिनाइयों के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ और सभी पूरे उत्साह के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए डटे रहे.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की. आर्मी और सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में जुटे रहे.
उसी के साथ, केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे मंदिर बेहद सुंदर लगा.