4 फीट गहरे पानी में डूबती रही पत्नी, पति करता रहा उसके मरने का इंतजार, फिर...

टोंक के मेहंदवास में दंपति बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. तभी उनकी बाइक फिसल गई. पति वहीं गिर गया, जबकि पत्नी पास के तालाब में जा गिरी. थोड़ी ही देर में पत्नी की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतका के परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है. जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पति कीमत राज मीणा के साथ कुसुम. पति कीमत राज मीणा के साथ कुसुम.

मनोज तिवारी

  • टोंक,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

राजस्थान के टोंक में एक महिला को तालाब में डूबता देख उसके पति ने बचाने का प्रयास तक नहीं किया. पति उसे डूबते देख रहा था. यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह खबर सच है. यह मामला है मेहंदवास थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव का. जहां बाइक स्लिप होने के बाद महिला तालाब में जा गिरी. पत्नी को बचाने की जगह पति उसके मरने का इंतजार करता रहा.

Advertisement

घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, कीमत राज मीणा और उसकी पत्नी कुसुम अपने गांव नोंदपुरा से बाईक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई. कीमत राज वहीं गिर गया, जबकि उसकी पत्नी पास के तालाब में जा गिरी. थोड़ी देर बाद पति जोर-जोर से चीखने लगा कि मेरी पत्नी पानी में डूबकर मर गई.

उसका शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां आ पहुंचे. लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पति कीमत राज से जब पुलिस ने पूरी कहानी सुनी तो उन्हें काफी अजीब लगा. पति के मुताबिक, उसकी पत्नी 10 फीट गहरे पानी में गिर गई थी, इसलिए वह उसे नहीं बचा पाया.

Advertisement

पुलिस ने जब उस जगह को देखा तो पाया कि पानी 10 फीट गहरा नहीं, बल्कि 4 फीट ही गहरा था. पति चाहता तो पत्नी को बचा सकता था. उस जगह पुलिस को महिला के संघर्ष के निशान भी मिले. यानि महिला ने बचने के लिए काफी कोशिश की थी. लेकिन वह बच नहीं पाई.

पुलिस को पति की कहानी पर शक हुआ. उधर, जब इस बात की सूचना मृतका के परिवार वालों को दी गई तो उन्होंने कहा कि ये कोई हादसा नहीं है. बल्कि, कीमत ने खुद अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस ने परिजनों से पूछा कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं तो उन्होंने चौंकाने वाली कहानी पुलिसको सुनाई.

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कुसुम की शादी कोयंबटूर में रेलवे विभाग में तैनात कीमत राज से 2 साल पहले हुई थी. तब से अभी तक वह दहेज में 10 लाख रुपए ले चुका था और उसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी. कुसुम के माता पिता ने कीमत राज पर अन्य कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए.

मृतका के पति पर लगाए अवैध संबंधों के आरोप

मृतका के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि कीमत राज के अपने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध हैं और वह कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख चुकी है. जिस पर महिला ने ऐतराज भी जताया था. लेकिन फिर भी पति नहीं माना.

Advertisement

दहेज और हत्या का मामला दर्ज

थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि पूरा मामला संदेहास्पद नजर आने से दहेज और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को डिटेन करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही मृतका की 8 माह की बेटी को भी उसके नाना-नानी को सौंप दिया गया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »