पति गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहा था, अचानक सामने आ गई पत्नी... फिर 'बाबू सोना' पर बरसे थप्पड़, Video

राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया. इसके बाद थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. जब पति ने दोनों के बीच बचाव किया तो पत्नी ने पति को भी पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, बरसाए थप्पड़. (Photo: Screengrab) पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, बरसाए थप्पड़. (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

जयपुर की एक सड़क अचानक रियलिटी शो के सेट में बदल गई. यहां एक महिला का पति गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर घूम रहा था. पत्नी ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया. इसके बाद पति, पत्नी और 'वो' के बीच ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ कि राहगीरों ने गाड़ियां रोक लीं, भीड़ जुट गई और मोबाइल कैमरे रिकॉर्डिंग मोड में आ गए. अब इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Advertisement

मामला जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने का है. वायरल वीडियो में सड़क के बीचोंबीच जमकर बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया था. इसके बाद जो हुआ, उसने सड़क को अखाड़े में बदल दिया.

यहां देखें Video

वीडियो में दिखाई देता है कि महिला का गुस्सा पहले उस दूसरी महिला पर फूटता है, जिसे आसपास मौजूद कुछ लोग 'सोना बाबू' कहकर पुकारते सुनाई दे रहे हैं. दोनों के बीच कहासुनी शुरू होती है और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है.

जब विवाद बढ़ा तो पति कथित तौर पर दूसरी महिला को बचाने के लिए बीच में आ गया. इसके बाद पत्नी का गुस्सा डबल हो गया. महिला ने पति को भी पीटना शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में पति कभी बीच-बचाव करता दिखता है तो कभी खुद बचने की कोशिश करता नजर आता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होटल में रेंजर की पत्नी की 'रेड', दरवाजा खुलते ही बाथरूम में भागी गर्लफ्रेंड

सड़क पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन झगड़ा छुड़ाने वालों से ज्यादा वीडियो बनाने वाले दिखाई दिए. कोई मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहा था तो कोई अपने साथी को लाइव अपडेट दे रहा था. कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश जरूर की, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया का रास्ता पकड़ चुका था.

अब इस वायरल वीडियो की एंट्री पुलिस की फाइलों तक भी हो चुकी है. बजाज नगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है. हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. बावजूद इसके, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में वीडियो में दिख रहे लोग पति-पत्नी बताए जा रहे हैं और उनका संबंध बांदीकुई क्षेत्र से है. हालांकि अभी पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है. फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'पति-पत्नी और वो' का लाइव एपिसोड बता रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »